facebookmetapixel
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर IT मंत्रालय ने मेटा से माँगा जवाबचीन के सस्ते AI मॉडल बने अमेरिका के लिए खतरा! जेफरीज की वॉर्निंग, निवेशक क्यों हो जाएं सतर्क?Coal India: Q1 के बाद ब्रोकरेज बंटे, किसी ने दिया ₹475 का टारगेट तो किसी ने दी ‘Reduce’ की सलाहEPFO Update: शादी के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, EPF के पैसे मिलने में हो सकती है बड़ी दिक्कतAdani Green Share Price: बैटरी स्टोरेज पर बड़ा दांव, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; आगे क्यों दिख रही दमदार ग्रोथ?अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजर

धान सहित खरीफ फसलों के एमएसपी में मामूली बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:23 PM IST

सरकार ने आज 17 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 2 से 7.5 फीसदी के दायरे में मामूली बढ़ोतरी की घोषणा की। इस साल फसली ऋणों के लिए ब्याज अनुदान योजना भी तीन महीने और यानी 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई।
हालांकि कैबिनेट द्वारा मंजूर इस एमएसपी बढ़ोतरी में मोदी सरकार की किसानों को फसल लागत से 50 फीसदी अधिक दाम देने की नीति का पालन किया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नई कीमतें उत्पादन लागत से 50 से 83 फीसदी अधिक होंगी। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मझोले उद्यमों की परिभाषा का दायरा और बढ़ाया है। पिछले महीने आर्थिक पैकेज की घोषणा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस परिभाषा का दायरा बढ़ाया था। खरीफ की मुख्य फसल धान के एमएसपी में 2.89 से 2.92 फीसदी बढ़ोतरी होगी। वहीं दलहनों का समर्थन मूल्य 2.07 से 5.26 फीसदी तक बढ़ेगा, जबकि बाजरे के एमएसपी में सबसे अधिक 7.5 फीसदी बढ़ोतरी की गई है।
कारगिल इंडिया के अध्यक्ष सिमोन जॉर्ज ने कहा, ‘इस कदम से इस मुश्किल समय में किसानों को पर्याप्त भरोसा मिलेगा, जब खपत घट गई है और निजी उद्यमियों की कृषि जिंस खरीद कम हो गई है।’ हालांकि केयर रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि एमएसपी की घोषणा एक चीज है और इसका लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले, यह सुनिश्चित करना पूरी तरह अलग चीज है। उन्होंने कहा, ‘अगर एमएसपी पर बड़ी मात्रा में खरीद नहीं की जाएगी तो इसका बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा।’

Advertisement
First Published - June 1, 2020 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement