facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

LPG Price Cut: चुनावी मौसम में सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर! इतने रुपये तक घट गए दाम, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

LPG Price Cut: दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का रिटेल प्राइस अब 1,745.50 रुपये है। इससे पहले दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये थी।

Last Updated- May 01, 2024 | 9:30 AM IST
LPG Cylinder price

LPG Price Cut: चुनावी मौसम में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। सरकार ने बुधवार, 1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 19 रुपये घटा दिए है। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। सभी शहरों में दाम यथावत बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रिटेल प्राइस अब 1,745.50 रुपये है। इससे पहले दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये थी।

अप्रैल में भी सस्ता हुआ था कमर्शियल LPG सिलेंडर

पिछले महीने 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपये की कटौती की थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इससे पहले मार्च में 25.50 रुपये और फरवरी में 14 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जबकि 1 जनवरी को कीमत में 1.50 रुपये की मामूली कटौती की गई थी।

Also read: Q4 results: IOC को झटका, आरईसी-सेंट्रल बैंक समेत अन्य कंपनियों का मुनाफा बढ़ा

दिल्ली से मुंबई तक चेक करें लेटेस्ट प्राइस

1 मई की कटौती के बाद प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं-

शहर              कीमतें
दिल्ली             1745.50
मुंबई              1698.50
चेन्नई              1911
कोलकाता     1859

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर

LPG सिलेंडर की कीमतों में गिरावट ग्लोबल स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में चल रही कमी के साथ मेल खाती है, जो घरेलू ईंधन की कीमतों के लिए बेंचमार्क के रूप में काम करती है। बुधवार को तेल की कीमतों में कटौती का यह लगातार तीसरा दिन है। तेल की कीमतों में गिरावट को अमेरिका में बढ़ते कच्चे तेल के भंडार और मध्य पूर्व (Middle East) में संभावित युद्ध विराम समझौते को लेकर बढ़ती आशावाद से जोड़ा जा सकता है।

First Published - May 1, 2024 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट