facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

भारत की GDP तेजी से बढ़ रही, घटेगा देश के कर्ज का बोझ: Moody’s

Advertisement

देश की क्रेडिट प्रोफाइल और राजकोषीय ताकत कर्ज वहन करने का प्रमुख निर्धारक होने जा रहा है।

Last Updated- June 15, 2023 | 10:58 PM IST
GDP base year revision: Government considering changing the base year for GDP calculation to 2022-23 जीडीपी गणना के लिए आधार वर्ष को बदलकर 2022-23 करने पर विचार कर रही सरकार

रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने गुरुवार को कहा कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) तेजी से बढ़ रहा है, जो कर्ज के बोझ में कमी लाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। देश की क्रेडिट प्रोफाइल और राजकोषीय ताकत कर्ज वहन करने का प्रमुख निर्धारक होने जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत के सकल घरेलू उत्पाद (यह नॉमिनल स्थितियों में औसतन 11 फीसदी रहने का अनुमान) में तीव्र वृद्धि देश के कर्ज बोझ में गिरावट के अनुमानों का एक प्रमुख बिंदु है। भारत में सामान्य सरकारी कर्ज अपेक्षाकृत ऊंचे स्तर पर है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए यह जीडीपी का लगभग 81.8 प्रतिशत रहा है जबकि बीएए-रेटिंग के लिए इसका औसत लगभग 56 प्रतिशत है।

भारत में सामान्य सरकारी ऋण का तुलनात्मक रूप से उच्च स्तर है जो 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 81.8 प्रतिशत होने का अनुमान है। हालांकि बा रेटिड औसत लगभग 56 प्रतिशत है। देश में कम ऋण की वहनीयता है। वैश्विक स्तर पर ऋण का बोझ गिरेगा। लेकिन सभी विकसित अर्थव्यवस्थाओं में ऐसा नहीं होगा। फ्रांस, इटली और यूएसए में लंबे समय से खर्च अधिक होने के कारण ऋण बढ़ेगा।

उसने कहा कि सॉवरेन क्रेडिट इस पर निर्भर करती है कि उनमें बचत को आकर्षित करने की कितनी क्षमता है ताकि वे ऋण वहनीयता में गिरावट को रोक सकें। लिहाजा सॉवेरन क्रेडिट को इन पर अपनी निर्भरता बढ़ानी होगी । ऐसे में उन्हें निहित बजट बाधाओं का प्रबंधन करना होगा।

भारत की बीएए3 निवेश योग्य सबसे निचली रेटिंग है। मूडीज के प्रतिनिधि रेटिंग में सुधार के मसले पर शुक्रवार को सरकार के अधिकारियों से भी मिलने वाले हैं। इस मुलाकात को रेटिंग में सुधार की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement