facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

FY26 में 6.8% से ज्यादा रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: BFSI समिट में बोले सीईए अनंत नागेश्वरन

Advertisement

BFSI Summit 2025: नागेश्वरन ने कहा कि बहुत से लोग इसे केवल उपभोग में बढ़ोतरी के रूप में देखते हैं। लेकिन यह निवेश को भी प्रोत्साहित करता है।

Last Updated- October 29, 2025 | 4:10 PM IST
CEA Anantha Nageswaran

BFSI Summit 2025: मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) अनंता नागेश्वरन ने कहा कि भारत 2025-26 वित्त वर्ष में 6.8 फीसदी की वृद्धि दर (Growth Rate) से आगे जा सकता है। उनका कहना है कि चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी वृद्धि दर 6.8 फीसदी की अनुमानित सीमा से ऊपर रहने की संभावना है।

मुंबई में आयोजित बिजनेस स्टैंडर्ड BFSI इनसाइट समिट 2025 के दौरान नागेश्वरन ने कहा कि हाल ही में जीएसटी दरों में सुधार, इनकम टैक्स स्लैब्स को सरल बनाने और प्रक्रियाओं को आसान करने जैसे कदमों से उपभोग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Also Read: वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की रफ्तार 6.8% पर नहीं रुकेगी: RBI डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता

नागेश्वरन ने कहा कि बहुत से लोग इसे केवल उपभोग में बढ़ोतरी के रूप में देखते हैं। लेकिन यह निवेश को भी प्रोत्साहित करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर उद्योगपति मांग की स्थिरता देखने के बाद ही निवेश बढ़ाने का निर्णय लेते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था और रुपया दोनों स्थिर रहेंगे और मजबूत भी होंगे। यह स्थिति पिछले 30 वर्षों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले देखी गई औसत गिरावट के ट्रेंड से बेहतर होगी।

Advertisement
First Published - October 29, 2025 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement