facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

अगले वित्त वर्ष में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : इंडिया रेटिंग्स

Advertisement

वित्त वर्ष 2021-22 और 2023-24 की तरह 2025-26 में भी निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि का प्रमुख चालक होगा।

Last Updated- December 18, 2024 | 5:43 PM IST
Indian Economy GDP

भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जबकि चालू वित्त वर्ष (2024-25) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने यह अनुमान लगाया है।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 और 2023-24 की तरह 2025-26 में भी निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि का प्रमुख चालक होगा। भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछली तीन तिमाहियों में चक्रीय वृद्धि में सुस्ती देखी है। इस रुख के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पलटने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2023-24 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर कोविड-19 वैश्विक महामारी के दुष्प्रभावों से प्रभावित हुई। यहां तक ​​कि आधार प्रभाव ने भी तिमाही जीडीपी वृद्धि को प्रभावित किया। वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि मजबूत आधार प्रभाव और मई, 2024 में आम चुनाव से प्रभावित हुई। जुलाई-सितंबर की अवधि में निजी क्षेत्र के निवेश में कमजोरी का वृद्धि दर पर असर दिखा।

Also read: नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.45% बढ़कर 15.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

रेटिंग एजेंसी का मानना ​​है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौद्रिक, राजकोषीय और बाह्य मोर्चे पर सख्ती का सामना कर रही है। हालांकि, अब मौद्रिक परिस्थितियों में नरमी आने की उम्मीद है, लेकिन राजकोषीय तथा बाह्य स्थिति का प्रभाव 2025-26 में भी जारी रहने की संभावना है।

इंड-रा के मुख्य अर्थशास्त्री एवं सार्वजनिक वित्त प्रमुख देवेंद्र कुमार पंत ने कहा, ‘‘ फिर भी वित्त वर्ष 2025-26 की जीडीपी वृद्धि के भारत की सर्वश्रेष्ठ दशकीय वृद्धि (वित्त वर्ष 2010-11-2019-20) के समान रहने की उम्मीद है।’’

एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा मुद्रास्फीति औसतन 4.4 प्रतिशत रहेगी, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 4.9 प्रतिशत के पूर्वानुमान से कम है।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 5:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement