facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

बुनियादी ढांचे पर तेजी से चल रहा काम 2047 तक विकसित देश होगा भारत

Advertisement

सिंह ने कहा, ‘2014 से अब तक पूंजीगत व्यय के लिए बजट आवंटन बढ़कर पांच गुना और पिछले 4 साल में 3 गुना हो गया है।

Last Updated- August 04, 2023 | 9:53 PM IST
Core Sector Growth

केंद्रीय बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह (R K Singh) ने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे (infrastructure) का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है, जिसमें सड़क से लेकर दूरसंचार और बिजली क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की स्थिति में बदलाव होगा और देश 2047 तक विकसित देश बन जाएगा।

भाजपा सरकार के मौजूदा शासनकाल में देश में हो रहे बुनियादी ढांचे में सुधार का हवाला देते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने यह कहा। सिंह ने कहा, ‘2014 से अब तक पूंजीगत व्यय के लिए बजट आवंटन बढ़कर पांच गुना और पिछले 4 साल में 3 गुना हो गया है। न सिर्फ पूंजीगत व्यय बढ़ा है, बल्कि पीएम गतिशक्ति के माध्यम से बेहतर योजना लागू करने से पूंजी के उपयोग की क्षमता भी बढ़ी है।’ उन्होंने कहा कि देश विकसित देश की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में प्रगति बैठक और पीएमजी जैसी योजनाओं से परियोजनाओं की निगरानी बढ़ी है और इससे बुनियादी ढांचे से जुड़े कुछ मसलों का समाधान करने में मदद मिली है और ठहरी परियोजनाओं को गति मिल सकी है।

सिंह ने सड़क, परिवहन और राजमार्ग, ग्रामीण विकास, रेलवे, टेलीकॉम, नागरिक उड्डयन और बंदरगाह व जहाजरानी मंत्रालय की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

Also read: कंप्यूटर, लैपटॉप के इम्पोर्ट लाइसेंस के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया तय करे सरकार: GTRI

सिंह ने केंद्र सरकार की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग की योजना की भी जानकारी दी, जिसके लिए कई देश भारत में उत्पादित ग्रीन हाइड्रोजन खरीदने को सहमत हुए है। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि योजना नियमन वाले कार्बन क्रेडिट बाजार तक सीमित है, स्वैच्छिक नहीं।

सिंह ने कहा कि हम इस आधार पर कुछ देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते पर विचार कर रहे हैं, जापान ऐसे देशों में शामिल है, जिससे हम बात कर रहे हैं। जून महीने में केंद्र ने एक गजट अधिसूचना से भारत के पहले घरेलू विनियमित कार्बन बाजार के गठन को मंजूरी दी थी।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement