facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन के मंत्रियों ने प्रस्तावित एफटीए पर वार्ता की प्रगति की समीक्षा की

भारत और ब्रिटेन ने व्यापार समझौते के लिए जनवरी, 2022 में बातचीत शुरू की थी। इस वार्ता को पिछले साल दिवाली (24 अक्टूबर, 2022) तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

Last Updated- October 28, 2023 | 1:58 PM IST
India, UK trade ministers review progress of talks on proposed FTA

भारत और ब्रिटेन ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर जारी वार्ता की प्रगति की शनिवार को समीक्षा की। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित FTA पर वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बेडनॉश ने ओसाका में FTA पर जारी वार्ता की प्रगति की समीक्षा की। दोनों मंत्री G-7 के व्यापार मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए जापान के ओसाका में मौजूद हैं।

गोयल ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

गोयल ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बेडनॉश के साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही बातचीच की प्रगति को लेकर चर्चा की।” प्रस्तावित FTA के लिए वार्ता को जल्द पूरा करने के लिए उत्पादों के मूल स्थान और सेवा क्षेत्र के नियमों जैसे मुद्दों पर मतभेद दूर करने के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

भारत और ब्रिटेन ने FTA के लिए जनवरी, 2022 में बातचीत शुरू की थी

भारत और ब्रिटेन ने व्यापार समझौते के लिए जनवरी, 2022 में बातचीत शुरू की थी। इस वार्ता को पिछले साल दिवाली (24 अक्टूबर, 2022) तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन ब्रिटेन में राजनीतिक घटनाक्रम बदलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया था।

प्रस्तावित समझौते में 26 अध्याय हैं, जिनमें सामान, सेवाएं, निवेश और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) शामिल हैं। भारत और ब्रिटेन के बीच एक अलग समझौते के तौर पर निवेश संधि के बारे में भी बातचीत हो रही है।

First Published - October 28, 2023 | 1:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट