facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

India Services PMI: दिसंबर में सेवा पीएमआई चार माह के हाई पर

Advertisement

एचएसबीसी रिपोर्ट के अनुसार सेवा क्षेत्र ने 2024 के अंत में दिखाया दम, वित्त और बीमा क्षेत्रों में खास वृद्धि

Last Updated- January 06, 2025 | 10:50 PM IST
Services PMI January 2026

भारत के दबदबे वाले सेवा क्षेत्र की वृद्धि ने 2024 की समाप्ति पर अपनी मजबूती की छाप छोड़ी। मांग में जबरदस्त उछाल के कारण नए कारोबार का प्रवाह अधिक रहा। एक निजी कारोबारी सर्वेक्षण के अनुसार इससे आउटपुट वृद्धि में मदद मिली और इसने कंपनियों को अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एचएसबीसी ने सोमवार को हेडलाइन पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़े जारी किए जिसका संकलन एसऐंडपी ग्लोबल ने किया है। दिसंबर में सेवा पीएमआई बढ़कर चार माह के उच्च स्तर 59.3 पर पहुंच गया जबकि यह नवंबर में 58.4 था। यह सूचकांक लगातार 41वें महीने तटस्थ 50 के स्तर से ऊपर रहा। इस सूचकांक में 50 से ऊपर का स्तर बढ़त और 50 से नीचे का स्तर गिरावट को प्रदर्शित करता है।

सर्वेक्षण में बताया गया, ‘सर्वेक्षण में भागीदार नए साल की कारोबारी गतिविधियों के नजरिये को लेकर भी उत्साहित थे।’बहरहाल, मूल्य के मोर्चे पर लागत का दबाव आंशिक रूप से बढ़ा था, लेकिन सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने खाद्य पदार्थों, श्रम और सामग्री के लिए अधिक व्यय किए जाने की जानकारी दी। हालांकि दिसंबर में विक्रय मूल्य मुद्रास्फीति में भी कमी आई। क्षेत्रवार बात की जाए तो वित्त और बीमा क्षेत्रों ने नए ऑर्डर और कारोबारी गतिविधियों में कहीं अधिक मजबूती दर्ज की।

एचएसबीसी की अर्थशास्त्री इनेस लैम ने कहा कि कारोबारी गतिविधियों में चार माह की उच्च वृद्धि से सेवा कंपनियों ने दिसंबर में मजबूत आशावाद जताया है। भविष्य के संकेतकों जैसे नए कारोबार व भविष्य की गतिविधियों के अनुमान के अनुसार निकट भविष्य में मजबूत प्रदर्शन जारी रहेगा।

इनपुट मूल्य मुद्रास्फीति नरम होने से भी कारोबारी रुझान को मदद मिली। विनिर्माण गतिविधियों में सुस्ती के विपरीत सेवा पीएमआई ने मजबूती के संकेत दिए हैं। नए कारोबार में वृद्धि, उत्साहजनक पूर्वानुमान और बढ़ती क्षमता ने अर्थव्यवस्था के सेवा क्षेत्र में नौकरियों के सृजन के दूसरे दौर में मदद की है। नवंबर की तुलना में रोजगार सृजन दर सुस्त रही, लेकिन दिसंबर 2005 के बाद से यह आंकड़ा सबसे मजबूती वाली दर में से एक है।’

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement