facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयरों में FII की बिकवाली खत्म, जून 2027 तक 26,500 के पार जाएगा निफ्टी: गोल्डमैन सैक्सNRI तक बढ़ाएं पहुंच, FCNR(B) जमा बढ़ाने पर दें जोर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता तैयार, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल बोले- सही समय का इंतजारTata Capital ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, ₹318 करोड़ में Yogloans की 88.6% हिस्सेदारी खरीदेगीSEBI ने अपने ही कर्मचारियों पर बढ़ाई सख्ती, बदला सर्विस नियम और निवेश पर लगाया कठोर पाबंदIPO मार्केट में हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई, SEBI के साथ मर्चेंट बैंकरों की संख्या पहुंची 240 के पारशेयर बाजार में छोटे शेयरों का धमाका, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचेबिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी रीसेट हो जाएगा इनकम टैक्स पोर्टल का पासवर्ड, CBDT ने बताए ये आसान तरीकेStock Market: कच्चे तेल की महंगाई के बीच IT शेयर बने बाजार के हीरोJio IPO से पहले बड़ा बदलाव! किरण थॉमस की जगह पंकज पवार बने CEO, जानिए क्या है पूरा मामला

भारत का चालू खाता घाटा बढ़ा: तीसरी तिमाही में GDP का 1.3% पहुंचा CAD, RBI ने जारी किए आंकड़े

Advertisement

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में वस्तु व्यापार से घाटा बढ़कर 93.6 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 79.3 अरब डॉलर था

Last Updated- March 02, 2026 | 10:15 PM IST
Reserve Bank Of India (rbi)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 13.2 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत हो गया। यह वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 11.3 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.1 प्रतिशत) था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में वस्तु व्यापार से घाटा बढ़कर 93.6 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 79.3 अरब डॉलर था।

सेवाओं से शुद्ध प्राप्तियां बढ़कर 57.5 अरब डॉलर हो गईं, जो एक साल पहले 51.2 अरब डॉलर थीं। इसे कंप्यूटर सेवाओं व अन्य कारोबारी सेवाओं से समर्थन मिला है।

प्राथमिक आय खाते से शुद्ध निकासी से मुख्य रूप से निवेश आय भुगतान का पता चलता है। यह वित्त वर्ष2026 की तीसरी तिमाही में घटकर 12.2 अरब डॉलर रह गया, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 16.4 अरब डॉलर था।

इस तिमाही के दौरान व्यक्तिगत हस्तांतरण से प्राप्तियां बढ़कर 36.9 अरब डॉलर हो गईं, जो एक साल पहले 35.1 अरब डॉलर थीं। इससे विदेश में काम करने वाले भारतीयों के धनप्रेषण का पता चलता है।

 वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से शुद्ध निकासी 3.7 अरब डॉलर रही, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के 3.8 अरब डॉलर की तुलना में अधिक है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) में 0.2 अरब डॉलर की मामूली शुद्ध निकासीहुई, जो पिछले साल की समान तिमाही के 11.3 अरब डॉलर की तुलना में बहुत कम है।

 प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) जमा से शुद्ध आवक 5.1 अरब डॉलर रही, जो एक साल पहले 3.1 अरब डॉलर थी। वहीं वाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) से शुद्ध आवक 3.3 अरब डॉलर रही, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के 4.4 अरब डॉलर की तुलना में कम है।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement