facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

आयकर विभाग की कंपनियों के अग्रिम टैक्स भुगतान पर नजर

Last Updated- May 28, 2023 | 11:40 PM IST
Income Tax

आयकर विभाग ने कंपनियों के अग्रिम कर भुगतान पर करीबी नजर रखने का फैसला किया है। इस कदम को उठाने का ध्येय यह है कि कंपनियां वित्त वर्ष में लंबित देनदारियों को स्थगित नहीं करें। विभाग भारत में कंपनियों की सालाना और तिमाही बैलेंस शीट के साथ-साथ क्षेत्रवार वृद्धि के रुझानों का विश्लेषण भी करेगा।

आयकर विभाग 2023-24 की केंद्रीय कार्ययोजना के तहत शीर्ष 100 लिस्टेड कंपनियों की पिछली प्रकाशित सालाना, साल भर की तिमाहियों के रिपोर्ट का विश्लेषण किया जाएगा।

इस अध्ययन के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारीगण अग्रिम कर संग्रह की निगरानी करेंगे। अधिकारियों को कहा गया है कि यदि वित्तीय खातों के नोट्स और टिप्पणियां हो, तो उन पर नजर रखें। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग कुछ क्षेत्रों जैसे रियल एस्टेट, दवा, स्टील, खनन, वित्तीय संस्थानों, रत्न व आभूषण आदि के वृद्धि के रुझानों की भी समीक्षा करेगा।

आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘हरेक क्षेत्र की कंपनियों की बैलेंस शीट का अध्ययन करने से यह उचित जवाब मिलेगा कि उनकी कमाई के अनुरूप भुगतान है या नहीं।’ कंपनियां अग्रिम कर की पहली किश्त का भुगतान 15 जून तक करेंगी। कर की मांग और बकाया वसूली पर विशेष ध्यान देने से पहले गुणवत्तापूर्वक जांच करने की रणनीति बनाई गई है।

Also read: निवेश में मदद के लिए अनुपालन का बोझ घटाएं, नीति निर्माता हों एजेंडे से ऊपर: केवी कामत

इस मामले के जानकार दो अधिकारियों के मुताबिक इस सोच का ध्येय कर के दायरे को बढ़ाना है। इस कार्ययोजना के तहत स्रोत से कर संग्रह पर ज्यादा जोर दिया जाएगा और कर चोरी पकड़ने के लिए प्रवर्तन के तंत्र का इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीद यह है कि इससे 2023-24 तक करदाताओं के आधार में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

First Published - May 28, 2023 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट