facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

पांच साल में खाली घरों की संख्या 12 फीसदी घटकर 6.27 लाख इकाई पर आई

Last Updated- April 09, 2023 | 4:31 PM IST
In five years, the number of vacant houses came down by 12 percent to 6.27 lakh units.

कोविड काल के बाद घर खरीद में भारी उछाल देखते हुए रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी एनारॉक ने कहा है कि सात प्रमुख शहरों में बिल्डरों के पास खाली पड़े (अनसोल्ड) घरों की संख्या पिछले पांच साल में 12 फीसदी घट गई है। अब इन खाली घरों को निकालने में 20 माह ही लगेंगे। खाली घरों को निकालने या बेचने के लिए पहले इससे दोगुना समय लगने का अनुमान था।

एनारॉक ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि खाली पड़े मकानों का आंकड़ा 31 मार्च, 2018 में 7,13,400 इकाई से 12 फीसदी गिरकर इस साल जनवरी-मार्च तक 6,26,750 इकाई पर आ गया है।

एनारॉक ने कहा कि डेवलपर्स को बिक्री की मौजूदा गति से खाली पड़े मकानों को निकालने का अनुमानित समय मार्च, 2018 के 42 से घटकर अब 20 महीने रह गया है।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने बिना बिके मकानों की संख्या कम होने की वजह घरों की बिक्री में उछाल है। इस साल की पहली तिमाही में शीर्ष सात शहरों में आवास बिक्री रिकॉर्ड 1.14 लाख इकाई रही।

First Published - April 9, 2023 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट