facebookmetapixel
Advertisement
Anti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खातें में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेत

सरकार का वाहन उद्योग को बढ़ावा देने का प्लान, PLI योजना में बदलाव पर विचार

Advertisement

इस समिति की अध्यक्षता भारी उद्योग मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव करेंगे और इसमें एआरएआई जैसी जांच एजेंसियों और वाहन उद्योग के प्रतिनिधियों समेत 11 सदस्य होंगे।

Last Updated- March 04, 2024 | 7:32 PM IST
PLI

सरकार की तरफ से गठित एक समिति उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत वाहन कंपनियों को तिमाही प्रोत्साहन देने और अधिक कल-पुर्जो को योजना में शामिल करने की मांग पर गौर करेगी।

भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हनीफ कुरैशी ने सोमवार को कहा कि इस साल वाहन क्षेत्र की पीएलआई योजना के तहत सालाना प्रोत्साहन दिया जाएगा लेकिन मंत्रालय में गठित एक समिति वाहन क्षेत्र के मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के अनुरोधों पर गौर करेगी।

कुरैशी ने कहा, “एक मांग यह है कि योजना में कुछ उन्नत वाहन प्रौद्योगिकी (एएटी) उपकरणों को शामिल किया जाए। हमारे पास केवल 103 उपकरण हैं।” भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने जनवरी में पीटीआई-भाषा से कहा था कि सरकार ने वाहन क्षेत्र की पीएलआई योजना में अधिक कल-पुर्जों को शामिल करने की मांग की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

इस समिति की अध्यक्षता भारी उद्योग मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव करेंगे और इसमें एआरएआई जैसी जांच एजेंसियों और वाहन उद्योग के प्रतिनिधियों समेत 11 सदस्य होंगे। कुरैशी ने कहा कि तीन-चार ओईएम ने योजना में शामिल करने के लिए कुछ कल-पुर्जों की एक सूची दी है जिस पर समिति गौर करेगी।

इसके अलावा समिति पीएलआई योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का सालाना भुगतान करने के बजाय तिमाही आधार पर भुगतान करने की मांग पर भी विचार करेगी।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 7:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement