facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

वित्त वर्ष 23 में वस्तु एवं सेवा निर्यात पार करेगा 760 अरब डॉलर का आंकड़ा : पीयूष गोयल

Last Updated- March 28, 2023 | 10:41 PM IST
Piyush Goyal

भारत का कुल निर्यात – वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात हालिया वित्त वर्ष 2022-23 में 760 अरब डॉलर को पार करने की उम्मीद है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को दी। बीते वित्त वर्ष में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 676 अरब डॉलर था।

अप्रैल-फरवरी के दौरान वस्तुओं के निर्यात में 7.5 फीसदी का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 405.94 अरब डॉलर हो गया था। वाणिज्य मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक इस आलोच्य अवधि के दौरान सेवा निर्यात 30.4 फीसदी बढ़कर 296.94 अरब डॉलर हो गया।

गोयल ने कहा, ‘‘आलोचना करने वाले गलत साबित हुए हैं। मुझे यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत का निर्यात (मंगलवार को) 750 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। वस्तुओं और सेवाओं दोनों के निर्यात में वृद्धि हुई है।’’

गोयल ने एसोचैम के सालाना अधिवेश 2023 में कहा, ‘‘पूरे दुनिया मंदी की चपेट में है। ज्यादातर विकसित देशों में मुद्रास्फीति अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। ब्याज दरों में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत को छोड़कर पूरी दुनिया में निराशा का माहौल है लेकिन हमें भारत के प्रदर्शन के कारण गर्व है।’’

मंत्री ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)और ऑस्ट्रेलिया से मुक्त व्यापार समझौते का उद्योग ने स्वागत किया है। भारत विकसित देशों जैसे कनाडा, यूनाइटिड किंगडम और यूरोपियन यूनियन से व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहा है।

First Published - March 28, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट