facebookmetapixel
जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 परदक्षिण के राज्य मालामाल, उत्तरी राज्यों को झटका! टैक्स बंटवारे के नए फॉर्मूले से किस स्टेट को कितना मिला?जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स से मोतीलाल ओसवाल तक: ब्रोकरेज हाउसेस ने बजट 2026 को कैसे किया डिकोडरिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटेअब असेंबली नहीं, टेक्नोलॉजी की जंग: भारत की चिप-क्रांति 2.0 शुरूICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकस

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 590 बिलियन डॉलर पर पहुंचा, इस वजह से देखी गई कमी

सोने के भंडार में 10 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 608 मिलियन डॉलर की कमी आई, जिसकी वजह से Forex Reserves में गिरावट देखने को मिली।

Last Updated- November 17, 2023 | 7:14 PM IST
Hidden forex charges bothering you? Expert explains what RBI's rules change

भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि 10 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 462 मिलियन डॉलर गिरकर 590 बिलियन डॉलर हो गया।

सोने के भंडार में इस दौरान 608 मिलियन डॉलर की कमी आई, जिसकी वजह से विदेशी मुद्रा भंडार  में गिरावट देखने को मिली।

वहीं दूसरी ओर, पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा आस्तियों  (foreign currency assets) में 108 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

बिज़नेस स्टैंडर्ड का WhatsApp Channel फॉलो करने के लिए क्लिक करें 

इससे पहले  3 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार  591 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

सोने का भंडार gold reserves का मूल्य 608 मिलियन डॉलर घटकर 45.515 बिलियन डॉलर रहा। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 36 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.011 बिलियन डॉलर रहा। इसी सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 3 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.791 अरब डॉलर रहा।

अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

First Published - November 17, 2023 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट