facebookmetapixel
सरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेटट्रंप की नीतियों से खतरे में अमेरिका में 15 लाख प्रवासियों का लीगल स्टेटस

Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को लगी 4.88 अरब डॉलर की चपत, घटकर 685.73 अरब डॉलर पर आया

16 मई को समाप्त सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 5.12 अरब डॉलर घटकर 81.22 अरब डॉलर रह गया।

Last Updated- May 23, 2025 | 8:10 PM IST
Forex Reserves

Forex Reserves: आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए एक बुरी खबर है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 16 मई को समाप्त सप्ताह में 4.89 अरब डॉलर घटकर 685.73 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके एक सप्ताह पहले कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 690.62 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के ऑलटाईम हाई पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट 27.9 करोड़ डॉलर बढ़ा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 16 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट 27.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 581.65 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित फॉरेन करेंसी एसेट में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

Also read: RBI का केंद्र सरकार को बड़ा तोहफा: ₹2.69 लाख करोड़ रिकॉर्ड डिविडेंड देने का ऐलान, घाटे से मिलेगी बड़ी राहत

गोल्ड रिजर्व का मूल्य 5.12 अरब डॉलर घटा

16 मई को समाप्त सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 5.12 अरब डॉलर घटकर 81.22 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में इसमें समीक्षाधीन सप्ताह में 4.52 अरब डॉलर का तेज उछाल आया था।

SDR भी 4.3 करोड़ डॉलर घटा

विशेष आहरण अधिकार (SDR) 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.49 अरब डॉलर रहा। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 30 लाख डॉलर घटकर 4.37 अरब डॉलर रहा।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published - May 23, 2025 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट