facebookmetapixel
LPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नीतिन कामत भी कर चुके है मांगBudget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Update: बजट से पहले निवेशक सतर्क, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट; सन फार्मा 3% चढ़ाBudget 2026 Live: वित्त मंत्री सीतारमण सुबह 11 बजे पेश करेंगी बजट; टैक्स और कैपेक्स पर दिखेगा फोकसBudget 2026: क्या निर्मला सीतारमण टैक्स कटौती और भारी निवेश से अमेरिकी टैरिफ का चक्रव्यूह तोड़ेंगी?IMD Weather Alert: फरवरी में सताएगी समय से पहले गर्मी, रबी फसलों और अन्य पैदावार पर मंडराया खतराSun Pharma का मुनाफा 16% उछला: Q3 में कमाए ₹3,369 करोड़, नए प्रोडक्ट्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तारBudget 2026: बाजार के शोर में न खोएं आपा, एक्सपर्ट से समझें निवेश को मुनाफे में बदलने का मंत्र

मोदी सरकार के कार्यकाल में नौ संगठित क्षेत्रों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई नौकरियां: रोजगार मंत्री

रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि सरकार के ‘ई-श्रम’ पोर्टल पर पिछले एक साल के भीतर असंगठित क्षेत्र के 29 करोड़ कामगारों का पंजीयन किया गया

Last Updated- August 28, 2023 | 3:31 PM IST
Future jobs in India

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि 2014 में देश की बागडोर संभालने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी, मैन्युफैक्चरिंग, व्यापार और परिवहन समेत नौ संगठित क्षेत्रों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा हुए हैं।

यादव ने सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (CSWT) में आयोजित रोजगार मेले में कहा,‘मोदी सरकार के कार्यकाल में कृषि क्षेत्र के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी, मैन्युफैक्टरिंग, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, अतिथि सत्कार और चिकित्सा समेत नौ संगठित क्षेत्रों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा रोजगारों का सृजन किया गया है।’ उन्होंने कहा कि गुज़रे नौ बरस के दौरान देश में विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार के साथ ही नये उद्योगों का पंजीयन और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में नये सदस्यों का पंजीयन बढ़ा है जो रोजगारों की सकारात्मक वृद्धि दर को दर्शाता है।

रोजगार मंत्री ने कहा- भारत दुनियां की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

यादव ने कहा, ‘नौ साल पहले भारत दुनिया की पांच सबसे ज्यादा डगमगाती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है।’ उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के ‘ई-श्रम’ पोर्टल पर पिछले एक साल के भीतर असंगठित क्षेत्र के 29 करोड़ कामगारों का पंजीयन किया गया है जिनमें सुदूर गांवों के श्रमिक भी शामिल हैं।

श्रम और रोजगार मंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के जरिये असंगठित क्षेत्र के कामगारों को औपचारिक अर्थव्यवस्था में शामिल करते हुए उनके वित्तीय समावेशन और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने में बड़ी मदद मिल रही है। CSWT के महानिरीक्षक कुलदीप कुमार गुलिया ने बताया कि रोजगार मेले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 273 रंगरूटों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

First Published - August 28, 2023 | 3:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट