facebookmetapixel
Advertisement
Coforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरार

आर्थिक संकेतकों में गिरावट के रुझान

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:20 AM IST

जुलाई महीने की शुरुआत तक आर्थिक गतिविधि सामान्य होती दिख रही थी लेकिन अब इसमें गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। मुंबई के यातायात की स्थिति, मोबाइल इंटरनेट की गति का जायजा लेने के साथ ही किराना और दवा के दुकानों का दौरा करेंगे तो आपको अंदाजा होगा पहले के मुकाबले हाल के हफ्ते में लोगों की तादाद इन जगहों पर काफी कम हुई है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इनके साथ-साथ अन्य संकेतकों के जरिये यह समझने की कोशिश की है कि कोविड-19 महामारी से जूझते हुए अर्थव्यवस्था का स्थिति कैसी है। दुनिया भर के विश्लेषकों ने आधिकारिक आंकड़ों के जारी किए जाने से पहले जमीनी स्थिति से वाकिफ होने के लिए इसी तरह के पैमाने का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। व्यापार से जुड़े आंकड़े और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा मासिक या तिमाही के आधार पर उपलब्ध होता है। भारतीय विश्लेषकों ने मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी इस तरह के संकेतकों का इस्तेमाल किया था। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इंटरनेट की स्पीड और गूगल की मोबिलिटी रिपोर्ट के अलावा बिजली उत्पादन, माल ढुलाई, प्रदूषण और ट्रैफिक का भी जायजा लिया। ज्यादातर आंकड़े शनिवार या रविवार के लिए हैं। इंटरनेट स्पीड और गूगल की मोबिलिटी रिपोर्ट थोड़ी देर से मिलती है।
रविवार तक के आंकड़े दिखाते हैं कि बिजली उत्पादन में अंतर अब ज्यादा दिखने लगा है। यह अंतर पिछले साल के आंकड़ों के मुकाबले सात दिनों की औसत संख्या के आधार पर 20 जुलाई को दो प्रतिशत से भी कम हो गया था। लेकिन यह अब 7 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है।
गूगल लोगों के स्थान को ट्रैक करता है और विभिन्न श्रेणियों के स्थानों पर यात्राओं की प्रोफाइल तैयार करता है। लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद लोगों ने खुदरा सामानों वाली दुकानों और मनोरंजन वाली जगहों पर ज्यादा जाना शुरू कर दिया था। 21 जुलाई के आंकड़े दर्शाते हैं कि किराना और दवा दुकानों में लोगों का जाना लगभग सामान्य हो गया था। लेकिन अब खुदरा दुकानों और मनोरंजनात्मक जगहों पर जाने का रुझान जून के दूसरे हफ्ते के स्तर पर आ गया है। किराना और दवा दुकान पर जाने का रुझान मई के अंत के स्तर पर वापस आ गया है। वैश्विक इंटरनेट ट्रैकर ओकला मोबाइल और फिक्स्ड इंटरनेट से जुड़ी जानकारी जुटाता है। 19 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में भारत के फिक्स्ड इंटरनेट की रफ्तार में गिरावट देखी गई हालांकि अब भी इसका स्तर ज्यादा है। ज्यादा लोगों के घर पर होने पर इंटरनेट की रफ्तार में कमी आती है। वीडियो कॉल और मनोरंजन की वजह से इंटरनेट की गति कम होती है। लेकिन फिलहाल मोबाइल इंटरनेट की रफ्तार मई के अंत के स्तर पर पहुंच गई है।
भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई की मात्रा में 6.33 प्रतिशत की गिरावट देखी। माल ढुलाई से होने वाली कमाई में करीब 12 फीसदी की कमी आई। यह आंकड़े रविवार को समाप्त होने वाले सात दिनों के हैं। लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टॉमटॉम इंटरनैशनल के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक ने रविवार को खत्म होने वाले सप्ताह में ज्यादा भीड़ के संकेत दिए। वहीं मुंबई की भीड़ में कमी दिखी। अब शहर में हाल के सप्ताह में सामान्य के मुकाबले 70 फीसदी कम भीड़ दिखती है जो हाल के हफ्तों में देखे गए सामान्य सुधार से थोड़ा उलट है। इससे पता चलता है कि वित्तीय राजधानी में पहले की तुलना में कम गतिविधि दिख रही है क्योंकि सड़कों पर कारें भी कम दिख रही है। प्रदूषण के आंकड़े भी इसी तरह के रुझान की ओर इशारा करते हैं। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर का भी जायजा लिया। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दिल्ली में इसमें करीब 22 फीसदी की कमी आई।

Advertisement
First Published - July 27, 2020 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement