facebookmetapixel
सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समारोह के पास गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की मौतऑटो इंडस्ट्री का नया फॉर्मूला: नई कारें कम, फेसलिफ्ट ज्यादा; 2026 में बदलेगा भारत का व्हीकल मार्केटDelhi Pollution: दिल्ली-NCR में खतरनाक प्रदूषण, CAQM ने आउटडोर खेलों पर लगाया रोकशेयर बाजार में इस हफ्ते क्यों मचेगी उथल-पुथल? WPI, विदेशी निवेशक और ग्लोबल संकेत तय करेंगे चालFPI की निकासी जारी, दिसंबर के 12 दिनों में ही ₹18 हजार करोड़ उड़ गएसस्ता टिकट या बड़ा धोखा? हर्ष गोयनका की कहानी ने खोल दी एयरलाइंस की पोलMCap: टॉप 8 कंपनियों का मार्केट वैल्यू ₹79,129 करोड़ घटा; Bajaj Finance और ICICI Bank सबसे बड़े नुकसान मेंRobert Kiyosaki ने खोले 6 निवेश के राज, जिन्हें अपनाकर आप बन सकते हैं अमीर!IRCTC टिकट बुकिंग में नया सिस्टम, फर्जी अकाउंट्स अब नहीं बचेंगेDelhi Weather Today: दिल्ली पर घना कोहरा, AQI 500 के करीब; GRAP स्टेज-4 की कड़ी पाबंदियां लागू

चालू खाते का घाटा 2022-23 की पहली तिमाही में बढ़कर जीडीपी के 2.8 प्रतिशत पर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:40 PM IST

देश का चालू खाते का घाटा (कैड) वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में बढ़कर 23.9 अरब डॉलर रहा। यह सकल घरेलू उत्पाद का 2.8 प्रतिशत है। मुख्य रूप से व्यापार घाटा बढ़ने से कैड बढ़ा है। चालू खाते का घाटा भुगतान संतुलन की स्थिति को बताने वाला प्रमुख संकेतक है। 
भारतीय रिजर्व बैंक के 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के भुगतान संतुलन के आंकड़ों के अनुसार, चालू खाते के मोर्चे पर 23.9 अरब डॉलर का घाटा रहा जो जीडीपी का 2.8 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में कैड 13.5 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.5 प्रतिशत था। 

आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 की पहली तिमाही में देश का चालू खाते का अधिशेष 6.6 अरब डॉलर था जो जीडीपी का 0.9 प्रतिशत है। आरबीआई ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कैड बढ़ने का कारण वस्तु व्यापार घाटे का बढ़ना और शुद्ध रूप से निवेश आय भुगतान अधिक होना है। 

वस्तु व्यापार घाटा 2022-23 की पहली तिमाही में 68.6 अरब डॉलर रहा रहा, जबकि 2021-22 की चौथी तिमाही में यह 54.5 अरब डॉलर था।’’ उसने यह भी कहा कि कंप्यूटर और व्यापार सेवाओं के निर्यात में वृद्धि से शुद्ध सेवा प्राप्ति तिमाही और सालाना दोनों आधार पर बढ़ी है। 

First Published - September 29, 2022 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट