facebookmetapixel
2025 में भारत के शीर्ष 20 स्टार्टअप ने फंडिंग में बनाई बढ़त, पर छोटे स्टार्टअप को करना पड़ा संघर्षReliance Q3FY26 results: आय अनुमान से बेहतर, मुनाफा उम्मीद से कम; जियो ने दिखाई मजबूतीभारत-जापान ने शुरू किया AI संवाद, दोनों देशों के तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तारभारत अमेरिका से कर रहा बातचीत, चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से मिलेगी छूट: विदेश मंत्रालयIndia-EU FTA होगा अब तक का सबसे अहम समझौता, 27 जनवरी को वार्ता पूरी होने की उम्मीदStartup India के 10 साल: भारत का स्टार्टअप तंत्र अब भी खपत आधारित बना हुआ, आंकड़ों ने खोली सच्चाई‘स्टार्टअप इंडिया मिशन ने बदली भारत की तस्वीर’, प्रधानमंत्री मोदी बोले: यह एक बड़ी क्रांति हैसरकार की बड़ी कार्रवाई: 242 सट्टेबाजी और गेमिंग वेबसाइट ब्लॉकआंध्र प्रदेश बनेगा ग्रीन एनर्जी का ‘सऊदी अरब’, काकीनाडा में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा अमोनिया कॉम्प्लेक्सBMC Election: भाजपा के सामने सब पस्त, तीन दशक बाद शिवसेना का गढ़ ढहा

Core sector growth: कोर सेक्टर की ग्रोथ नवंबर में 4.3% पर सिमटी, लेकिन अक्टूबर के मुकाबले हुआ सुधार

वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-नवंबर के दौरान बुनियादी उद्योगों की औसत ग्रोथ 4.2% रही जो पिछले साल इसी अवधि में 8.7% थी।

Last Updated- December 31, 2024 | 7:03 PM IST
Core Sector Growth

देश के आठ बड़े बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ नवंबर 2024 में घटकर 4.3% रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 7.9% थी। हालांकि, अक्टूबर 2024 के मुकाबले (3.7%) यह प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा।

क्या हुआ धीमा, क्या हुआ तेज?

कोयला (7.5%), रिफाइनरी प्रोडक्ट्स (2.9%), फर्टिलाइजर (2%), स्टील (4.8%) और बिजली (3.8%) जैसे बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले धीमी रही, जबकि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन घट गया। दूसरी ओर, सीमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवंबर में 13% की ग्रोथ दर्ज की। वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-नवंबर के दौरान, बुनियादी उद्योगों की औसत ग्रोथ 4.2% रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 8.7% थी।

IIP में योगदान

ये आठ उद्योग – कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर, स्टील, सीमेंट और बिजली – औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 40.27% का योगदान करते हैं। IIP से देश के औद्योगिक विकास की स्थिति का आकलन किया जाता है। बुनियादी उद्योगों की धीमी ग्रोथ देश के औद्योगिक विकास पर असर डाल सकती है।

First Published - December 31, 2024 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट