facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

रूस से रुपये में शुरू हुआ कारोबार

Advertisement

चाय, फार्मास्यूटिकल्स और इंजीनियरिंग के सामान के कारोबार में रुपये में लेन-देन

Last Updated- January 02, 2023 | 11:52 PM IST
rupee-rubble

प्रतिबंधों से प्रभावित रूस के साथ रुपये में व्यापार शुरू हो गया है। इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि निर्यातकों ने चाय, फार्मास्यूटिकल्स और इंजीनियरिंग के सामान के कारोबार में रुपये में लेन-देन किया है। इस तरह के लेन-देन एक सप्ताह पहले हुए हैं। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि धीरे धीरे इसमें तेजी आने की संभावना है, क्योंकि सरकार रुपये में व्यापार की व्यवस्था की राह में आने वाली बाधाएं लगातार दूर करने में लगी हुई है।

रूस के साथ विदेश व्यापार करने के लिए 14 दिसबंर तक कुल 9 भारतीय बैंकों को 17 स्पेशल वोस्ट्रो रुपये खाते खोलने की मंजूरी मिली है। इन भारतीय बैंकों में यूको बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, येस बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक और यूनियन बैंक आफ इंडिया शामिल है। इसके अलावा रूस दो सबसे बड़े बैंकों स्बेरबैंक और वीटीबी बैंक के साथ 2 और खाते खोले गए हैं।

जुलाई में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की घोषणा के बाद विदेश व्यापार में, खासकर रूस के साथ व्यापार में रुपये में लेनदेन बहुप्रतीक्षित था। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके साथ कारोबार मार्च और उसके बाद बहुत ज्यादा घट गया क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया था। उद्योग मंत्रालय के मुताबिक रूस को होने वाला निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले 7 महीने में 16 प्रतिशत घटकर 1.57 अरब डॉलर रह गई। अप्रैल-अक्टूबर के दौरान रूस भारत का पांचवां सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार रहा है और वित्त वर्ष 22 के 25वें स्थान से बहुत ऊपर आ गया है।

हालांकि यह बढ़ोतरी भारत की ओर से किए गए तेल आयात के कारण हुई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक और मुख्य कार्याधिकारी अजय सहाय ने कहा, ‘रुपये में कारोबार की व्यवस्था से भारत और रूस के बीच कारोबार नई राह निकालेगा।’ रूस-यूक्रेन के बीच टकराव के पहले भारत इलेक्ट्रिक मशीनरी, न्यूक्लियर रिएक्टरों, फार्मास्यूटिकल उत्पादों, लोहा और स्टील, कार्बनिक एवं अकार्बनिक रसायनों जैसे सामान का निर्यात रूस को करता था। पिछले कुछ महीनों से उपभोक्ता वस्तुओं जैसे चाय, कॉफी, सब्जियों का निर्यात भी बढ़ा है।

रूस के अलावा छोटे देशों जैसे श्रीलंका और मॉरिशस के साथ भी रुपये में जल्द कारोबार शुरू होने की संभावना है। पिछले महीने रिजर्व बैंक ने 4 भारतीय कर्जदाताओं भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ सिलोन और इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक को मॉरिशस और श्रीलंका के साथ व्यापार संबंधी लेनदेन के लिए 8 विशेष वोस्ट्रो रुपये खाते खोलने की अनुमति दी है। भारत इस समय अन्य देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, क्यूबा, सूडान, लग्जमबर्ग आदि के भी संपर्क में है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कारोबार स्थानीय मुद्राओं में किया जा सके। बहरहाल जमीनी स्तर पर अभी कुछ नहीं हो पाया है।

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement