facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Wipro की AI डील, Adani का QIP, TVS का ₹711 करोड़ का दांव; आज इन शेयरों पर रहेगी नजरबैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्य

व्यावसायिक क्षेत्र: कर्ज में कमी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:13 PM IST

निजी और विदेशी बैंकों द्वारा कर्ज में कमी किए जाने तथा  इक्विटी और विदेश से आने वाले फंडों के स्रोतों पर मंदी के बादल छाने से व्यावसायिक क्षेत्र पर बहुत बुरा असर पडा है। 
फरवरी के अंत इस  क्षेत्र को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अनुमानों के अनुसार निजी बैंकों द्वारा व्यावसायिक क्षेत्रों को दिए जाने वाले कर्ज में साल-दर-साल के आधार पर गिरावट दर्ज की गई है और यह अक्टूबर 2008 में 28.5 फीसदी के स्तर से घटकर फरवरी के अंत तक 5 फीसदी रह गया।
इसी तरह विदेशी बैंकों ने इस क्षेत्र को ऋण देने की रफ्तार कम की है और इसी अवधि के दौरान यह दर 20.2 फीसदी से घटकर 8.1 फीसदी के स्तर पर आ गया। इसके ठीक उलट सरकारी बैंकों के कर्ज देने की रफ्तार में ज्यादा गिरावट नहीं आई और यह अक्टूबर से फरवरी की अवधि के दौरान 27.5 फीसदी के स्तर से घटकर 26 फीसदी के स्तर पर रहा।
इन आंकडों से जनवरी की तुलना में व्यावयायिक क्षेत्र को मिलने वाले कर्ज में और कमी आने का संकेत मिलता है। जनवरी में निजी बैंकों की कर्ज देने की रफ्तार साल-दर-साल के हिसाब से 11.8 फीसदी थी जबकि विदेशों बैंक के लिए यह आंकड़ा 18.9 फीसदी था।
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार 2 जनवरी 2009 तक व्यावसायिक क्षेत्रों को मिलने वाला अनुमानित कर्ज 4,84,713 करोड रुपये था जबकि 4 जनवरी 2008 में यह राशि 4,99,484 करोड़ रुपये था। इस एक साल की अवधि में व्यवसायिक क्षेत्र को मिले रकम में 2.96 फीसदी तक की कमी आई है।
दूसरी तरफ, हालांकि ताजा आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हैं, जमाकर्ताओं ने सरकारी बैंकों में अपने पैसे को जमा करने में खासा उत्साह दिखाया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2 जनवरी 2008 तक इसमें 24.2 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अगर विदेशी बैंकों की बात करें तो लोगों की इन बैंकों में अपने रकम को जमा करने में दिलचस्पी कम हुई है और यह 12.1 फीसदी रही जबकि पिछले साल की समान अवधि के दौरान यह 34.1 फीसदी था।
इसी तरह निजी बैंकों साल-दर-साल के हिसाब से इस दर में कमी आई क्योंकि यह यह 26.9 फीसदी के मुकाबले घटकर मात्र 11.8 फीसदी तक रह गई। अमेरिका से शुरू हुई मंदी का भारत में बैंकिंग क्षेत्रों पर बहुत ही बुरा असर पडा है।

Advertisement
First Published - March 23, 2009 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement