facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Budget 2024: इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 11.11 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 16.9% की वृद्धि

Advertisement

Infrastructure Budget 2024 : इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए बजट आवंटन 16.9 फीसदी बढ़ा, उद्योग कर रहा था इससे ज्यादा आवंटन की उम्मीद

Last Updated- February 01, 2024 | 11:46 PM IST
Infrastructure- विनिर्माण

केंद्र सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर लगातार जोर दे रही है। इसी क्रम को जारी रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025 के अंतरिम बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र पर 11.11 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया है।

जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान से करीब 16.9 फीसदी और वित्त वर्ष 2024 के बजट अनुमान से 11.1 फीसदी अधिक है। चालू वित्त वर्ष में सरकार का 10 लाख करोड़ रुपये के इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र पर खर्च का अनुमान था जो करीब 50,000 करोड़ रुपये कम रह सकता है।

कोविड के बाद के बजटों में सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र पर खर्च बढ़ा दिया है। वित्त वर्ष 2025 के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 2.72 लाख करोड़ रुपये करने का प्रावधान किया गया है, जो वित्त वर्ष 2024 के संशोधित अनुमान से महज 2.9 फीसदी अधिक है।

इसी तरह रेलवे मंत्रालय के आवंटन में भी मामूली इजाफा किया गया है। रेलवे के लिए पूंजीगत व्यय 5 फीसदी बढ़ाकर 2.52 लाख करोड़ रुपये करने का प्रावधान किया गया है। रेलवे के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर पर कुल खर्च 2.65 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है।

कर्ज का बोझ घटाने की केंद्र की रणनीति को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और रेलवे अपनी वित्तीय इकाई आईआरएफसी के जरिये वित्त वर्ष 2025 में भी बाह्य उधारी पर ज्यादा निर्भर नहीं रहेगी।

अगले वित्त वर्ष के लिए एनएचएआई का पूंजीगत व्यय आवंटन 1.68 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो वित्त वर्ष 2024 के संशोधित अनुमान की तुलना में लगभग सपाट है। एनएचएआई ने पिछले साल यह मुद्दा उठाया था कि केंद्र के प्रमुख राजमार्ग कार्यक्रम भारतामाला परियोजना की लागत बढ़ जाने के कारण वह राजमार्ग के ठेके देने की प्रतिबद्धता पूरी नहीं कर पा रहा है।

पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी पर उद्योग की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कई को उम्मीद थी कि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बजट में ज्यादा इजाफा किया जाएगा। हिंदुजा समूह के चेयरमैन जीपी हिंदुजा ने कहा कि पूंजीगत खर्च में 11 फीसदी का इजाफा किया गया है जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा लेकिन उम्मीद इससे ज्यादा के आवंटन की थी।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement