facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

अगस्त में सीडी से बैंकों ने जुटाया धन

Advertisement

अगस्त में बैंकों ने 56,895 करोड़ रुपये के सीडी जारी किए।

Last Updated- August 31, 2023 | 11:05 PM IST
Indian Banks- भारतीय बैंक

अगस्त महीने में बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी रहने के कारण बैंकों ने सर्टिफिकेट आफ डिपॉजिट (सीडी) जारी कर धन जुटाने की कवायद की। सीडी कम अवधि के ऋण साधन होते हैं, जिनका इस्तेमाल बैंक धन जुटाने के लिए करते हैं। अगस्त में बैंकों ने 56,895 करोड़ रुपये के सीडी जारी किए।

क्लियरिंग कॉर्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल) के आंकड़ों के मुताबिक इसमें से 42,395 करोड़ रुपये के सीडी 12 अगस्त के बाद जारी किए गए हैं। जुलाई में कुल इश्यू 45,550 करोड़ रुपये रहा। बाजार हिस्सेदारों को उम्मीद है कि बैंक संभवतः सीडी के माध्यम से धन जुटाना जारी रखेंगे, क्योंकि अटकलबाजी लगाई जा रही है कि आरबीआई बढ़े क्रेडिट रिजर्व रेशियो (आई-सीआरआर) की अवधि बढ़ा सकता है।

रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर व बॉन्ड बाजार के दिग्गज वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन का कहना है, ‘सब कुछ रिजर्व बैंक पर निर्भर है। बाजार में अनुमान लगाया जा रहा है कि कम से कम आंशिक रूप से आई-सीआरआर को बढ़ाए जाने की संभावना है।

श्रीनिवासन ने कहा, ‘नकदी की स्थिति सुधर रही है, लेकिन पर्याप्त नहीं है। एक लाख करोड़ रुपये से कम कोई भी अतिरिक्त राशि पर्याप्त नहीं है।’

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement