facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

वायदा कारोबार पर रोक से खाद्य तेल के दामों पर असर नहीं होगा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:04 PM IST

वामपंथी दल खाद्य तेलों के वायदा कारोबार पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।


वहीं आवश्यक वस्तुओं के वायदा कारोबार पर बनी समिति के चेयरमैन अभिजीत सेन का कहना है कि इस तरह के प्रतिबंध से घरेलू बाजार में खाद्य तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।सेन ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमारी कुल खपत का आधा खाद्य तेल आयात किया जाता है। शायद ही किसी ऐसे खाद्य तेल का वायदा कारोबार होता है, जिसका आयात न किया जाता हो। भारत में केवल सोयाबीन तेल का कारोबार अधिक होता है।’


भारत में 110 लाख मीट्रिक टन खाद्य तेलों की प्रतिवर्ष खपत है, जिसमें से भारत 40 लाख मीट्रिक टन पाम आयल, 20 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन आयल का आयात करता है। भारत के कमोडिटी एक्सचेंजों में ज्यादातर सोयाबीन तेल और सरसो तेल का वायदा कारोबार होता है। 2007-08 के दौरान भारतीय कमोडिटी एक्सचेंजों में मासिक वायदा कारोबार 22 लाख मीट्रिक टन का रहा है।


सेन ने कहा, ‘अगर सोयाबीन तेल के वायदा कारोबार पर रोक लगा दी जाए तब भी कोई असर नहीं पड़ेगा। भारतीय सोयाबीन तेल की कीमतें भी दुनिया के अन्य बाजारों से कदम मिलाकर चलती हैं। पाम आयाल का व्यापार मलेशिया और सोयाबीन तेल का अमेरिका में होता है। हमारा वायदा कारोबार हमारी व्यापार नीति का आइना है। अन्यथा हमें क्वालालमपुर या अमेरिकी एक्सचेंजों से आंकड़े एकत्र करने पड़ेंगे।’


सरकार ने सोमवार को कच्चे खाद्य तेल से आयात शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है। साथ ही रिफाइंड खाद्य तेलों पर आयात शुल्क 7.5 प्रतिशत रखा गया है।वायदा कारोबार पर तैयार रिपोर्ट को सौंपे जाने पर स्थिति स्पष्ट होने या न होने के बारे में उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि स्थितियां साफ होंगी, लेकिन दुर्भाग्य से मैं अभी रिपोर्ट सौंपने की स्थिति में नहीं हूं।  मैं यह अगले सप्ताह करूंगा। कमोवेश ज्यादा कुछ तैयार है।


बहरहाल सेन ने इस बाद से साफ इनकार किया कि समिति किसी तरह के दबाव में है, जिसके चलते रिपोर्ट जारी किए जाने में देरी हो रही है। सेन ने स्पष्ट किया कि, ‘यह कतई सही नहीं है। मेरी कुछ व्यक्तिगत समस्याएं हैं और कुछ आंकड़ों को जुटाने की समस्या है जिसकी वजह से देरी हो रही है।’ सरकार ने 24 जनवरी 2007 तूर और उड़द की दाल के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया था और पिछले साल 28 फरवरी से चावल के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध है।

Advertisement
First Published - April 4, 2008 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement