facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

ARAI करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

ARAI अगले 5 साल में वाहन परीक्षण ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

Last Updated- June 05, 2024 | 11:40 PM IST
money

वाहन परीक्षण और प्रमाणन एजेंसी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) देश के वाहन परीक्षण ढांचे को बेहतर बनाने के लिए अगले चार से पांच साल के दौरान 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

यह निवेश हाइड्रोजन इंजन (एच2आईसीई) से चलने वाले वाहनों और निर्माण उपकरणों के लिए परीक्षण ढांचे की स्थापना के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा प्रौद्योगिकियों के लिए किया जाएगा। एजेंसी के पास पहले से ही एथनॉल 20 ईंधन वाले वाहनों के लिए परीक्षण क्षमताएं हैं।

एआरएआई के निदेशक रेजी मथाई ने कहा ‘अगले चार से पांच साल के लिए हमने लगभग 500 करोड़ रुपये लगाने के बारे में सोचा है ताकि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों सकें।’ परीक्षण एजेंसी पहले से ही आधुनिक चालक सहायता प्रणाली (एडीएएस) जैसी सुरक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।

देश में हाइड्रोजन इंजन वाले वाहन अभी भी अपने शुरुआती चरण में हैं, लेकिन वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता लंबी दूरी और भारी-भरकम उपयोगों के लिए हाइड्रोजन इंजन वाले ट्रकों पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement