facebookmetapixel
बिहार चुनाव पर भाकपा माले के महासचिव दीपंकर का बड़ा आरोप: राजग के तीन ‘प्रयोगों’ ने पूरी तस्वीर पलट दीदोहा में जयशंकर की कतर नेतृत्व से अहम बातचीत, ऊर्जा-व्यापार सहयोग पर बड़ा फोकसझारखंड के 25 साल: अधूरे रहे विकास के सपने, आर्थिक क्षमताएं अब भी नहीं चमकींपूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को भाने लगी ‘काला नमक’ चावल की खेती, रिकॉर्ड 80 हजार हेक्टेयर में हुई बोआईभूख से ब्रांड तक का सफर: मुंबई का वड़ा पाव बना करोड़ों का कारोबार, देशभर में छा रहा यह देसी स्ट्रीट फूडDPDP नियमों से कंपनियों की लागत बढ़ने के आसार, डेटा मैपिंग और सहमति प्रणाली पर बड़ा खर्चजिंस कंपनियों की कमाई बढ़ने से Q2 में कॉरपोरेट मुनाफा मजबूत, पर बैंकिंग और IT में सुस्ती जारीबिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत: अब वादों पर अमल की चुनौती विकसित भारत को स्वच्छ प्रणाली की आवश्यकता: विकास भ्रष्टाचार से लड़ने पर निर्भर करता हैअगर कांग्रेस भाजपा से आगे निकलना चाहती है तो उसे पहले थोड़ी विनम्रता दिखानी होगी

विदेशों से आ रहा सेब, किसानों को हो रहा नुकसान; हिमाचल कांग्रेस ने की 100 फीसदी सीमा शुल्क की मांग

Last Updated- May 12, 2023 | 3:43 PM IST
Apples coming from foreign countries, causing loss to Indian farmers, Himachal Congress demands 100 percent import duty

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को सेब उत्पादकों के संरक्षण के लिए इसके आयात पर लागू सीमा शुल्क को 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर देना चाहिए।

राठौर ने एक बयान में कहा कि बड़े पैमाने पर विदेशों से सेब आयात किए जाने से हिमाचल के सेब उत्पादक किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को उनसे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) आग्रह करना चाहिए कि सेब के आयात पर सीमा शुल्क को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया जाए।’

Also read: अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री 13 फीसदी बढ़ी: SIAM

केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही 50 रुपये प्रति किलो से कम आयात मूल्य वाले सेब के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। हिमाचल की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने गत मंगलवार को केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा था कि इससे राज्य के सेब उत्पादक किसानों को फायदा पहुंचेगा। भारत में दूसरे देशों से 38.5 करोड़ डॉलर मूल्य के सेब आयात किए गए। इसकी वजह से स्थानीय सेब उत्पादकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सेब की बागवानी के लिए मशहूर हिमाचल में सेब उत्पादक किसानों को वाजिब दाम दिलाने का मुद्दा चुनाव में भी खूब चर्चा में रहा था। राज्य में 94,000 हेक्टेयर से अधिक भूभाग में सेब उगाया जाता है और सेब से जुड़ी आर्थिक गतिविधियां करीब 5,000 करोड़ रुपये हैं।

First Published - May 12, 2023 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट