facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसान

लैपटॉप के बाद कैमरा-प्रिंटर पर सरकार की नजर, इम्पोर्ट पर लग सकता है बैन

Advertisement

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का कुल व्यापारिक आयात 714 अरब डॉलर था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 16.5 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- August 11, 2023 | 5:40 PM IST
Social Media Influencers

पर्सनल कंप्यूटर (PC) और लैपटॉप के इम्पोर्ट के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने के बाद सरकार इसी तरह के प्रतिबंध कैमरा, प्रिंटर और हार्ड डिस्क समेत टेलीफोन और टेलीग्राफिक डिवाइस के पार्ट पर भी लगा सकती है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन उत्पादों की हाई लोकल डिमांड और उनके बड़े पैमाने पर इम्पोर्ट को देखते हुए सरकार घरेलू उत्पादन के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए हस्तक्षेप करने पर विचार कर रही है।

2022-23 में इन उत्पादों का आयात 10 अरब डॉलर से ज्यादा

रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में इन उत्पादों का आयात 10 अरब डॉलर से ज्यादा का रहा है। इसके अलावा सरकार यूरिया, एंटी-बायोटिक्स, टर्बो-जेट्स, लिथियम आयन एक्युमुलेटर, रिफाइंड कॉपर, मशीन और मेकैनिकल उपकरण, सूरजमुखी के बीज जैसे बहुत ज्यादा इम्पोर्ट होने वाले उत्पादों का भी मूल्यांकन कर रही है।

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का कुल व्यापारिक आयात 714 अरब डॉलर था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 16.5 प्रतिशत अधिक है। इम्पोर्ट बढ़ने के साथ चालू खाता घाटा बढ़ गया है, जो पिछले वित्त वर्ष में जीडीपी के 2 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के आयात पर प्रतिबंध

इससे पहले सरकार ने पिछले सप्ताह लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा-स्मॉल फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर के आयात के लिए आयात लाइसेंस की आवश्यकता को अनिवार्य कर दिया है। यह अनिवार्यता 1 नवंबर, 2023 से लागू होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक़, पिछले वित्त वर्ष में पीसी, लैपटॉप और टैब्लेट का आयात 5.3 अरब डॉलर का रहा। दूसरी तरफ, वाई-फाई डोंगल, स्मार्ट कार्ड रीडर्स और एंड्राइड टीवी बॉक्स का आयात 2.6 अरब डॉलर का रहा।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement