पिछले दिनों SRH ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 277 रन बनाकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया था। बहरहाल, आज रात केकेआर उस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई। हालांकि, 20वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के इशांत शर्मा के किफायती ओवर (8 रन) की वजह से यह रिकॉर्ड टूटने से बच गया।
बावजूद इसके केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 272/7 का स्कोर बना डाला। यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। दिलचस्प बात ये है कि पहले और दूसरे सबसे बड़े टोटल इसी सीजन में बने हैं। इस मैच में केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 85, अंगरिक्ष रघुवंशी ने 54, आंद्रे रसल ने 41 और रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एनरिक नॉर्ख्या ने 59 रन देकर 3 विकेट झटके।
तो आइए हम आपको IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े टोटल के बारे में बताते हैं।
5. RCB vs GL
RCB ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में 248/3 का स्कोर बनाया था। इस दौरान एबी डीविलियर्स ने 129 और विराट कोहली ने 109 रन बनाए थे।
4. LSG vs पंजाब किंग्स
साल 2023 में LSG ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 257/5 का स्कोर बनाया था। इस मैच में किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं जमाया। बल्कि मार्क स्टोयनिस 72 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। काइल मायर्स ने 54 रन बनाए।
3. RCB vs पुणे वॉरियर्स इंडिया
साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 263/5 का स्कोर बनाया था। इस मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी।
2. KKR vs DC
4 अप्रैल 2024 के दिन KKR ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन का स्कोर बना डाला। यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। दिलचस्प बात ये है कि पहले और दूसरे सबसे बड़े टोटल इसी सीजन में बने हैं। इस मैच में केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 85, अंगरिक्ष रघुवंशी ने 54, आंद्रे रसल ने 41 और रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए।
1. MI vs SRH
साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन का स्कोर बनाया। इस दौरान तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। उनकी तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में नाबाद 80, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 और ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रन बनाए। वहीं, एडेन मारक्रम 28 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।