facebookmetapixel
JSW Steel Q3 Results: मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹2,400 करोड़ के पार, कुल आय ₹46,264 करोड़ परसुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल पूरे! कैसे इसकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए ₹72 लाख का फंड बना सकते हैं?Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस से लेकर MSME तक; उद्योग जगत इस साल के बजट से क्या चाहता है?Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसलेZerodha के इस म्युचुअल फंड से अब मिनटों में निकाल सकेंगे पैसा, शुरू हुई 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधाअदाणी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, अमेरिका से आई खबर ने मचाई खलबली; 9% तक लुढ़केगौतम अदाणी पर अमेरिकी शिकंजा: समन न पहुंचा तो SEC ने अदालत से मांगी वैकल्पिक अनुमतिगोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनी

KKR ने बना डाले 272 रन, टूटने से बाल-बाल बचा SRH का रिकॉर्ड, जानें IPL के टॉप 5 सबसे बड़े स्कोर

KKR vs DC: केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 272/7 का स्कोर बना डाला। यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है।

Last Updated- April 03, 2024 | 9:49 PM IST
KKR batter Rinku Singh

पिछले दिनों SRH ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 277 रन बनाकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया था। बहरहाल, आज रात केकेआर उस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई। हालांकि, 20वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के इशांत शर्मा के किफायती ओवर (8 रन) की वजह से यह रिकॉर्ड टूटने से बच गया।

बावजूद इसके केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 272/7 का स्कोर बना डाला। यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। दिलचस्प बात ये है कि पहले और दूसरे सबसे बड़े टोटल इसी सीजन में बने हैं। इस मैच में केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 85, अंगरिक्ष रघुवंशी ने 54, आंद्रे रसल ने 41 और रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एनरिक नॉर्ख्या ने 59 रन देकर 3 विकेट झटके।

तो आइए हम आपको IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े टोटल के बारे में बताते हैं।

5. RCB vs GL

RCB ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में 248/3 का स्कोर बनाया था। इस दौरान एबी डीविलियर्स ने 129 और विराट कोहली ने 109 रन बनाए थे।

4. LSG vs पंजाब किंग्स

साल 2023 में LSG ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 257/5 का स्कोर बनाया था। इस मैच में किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं जमाया। बल्कि मार्क स्टोयनिस 72 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। काइल मायर्स ने 54 रन बनाए।

3. RCB vs पुणे वॉरियर्स इंडिया

साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 263/5 का स्कोर बनाया था। इस मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी।

2. KKR vs DC

4 अप्रैल 2024 के दिन KKR ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन का स्कोर बना डाला। यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। दिलचस्प बात ये है कि पहले और दूसरे सबसे बड़े टोटल इसी सीजन में बने हैं। इस मैच में केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 85, अंगरिक्ष रघुवंशी ने 54, आंद्रे रसल ने 41 और रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए।

1. MI vs SRH

साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन का स्कोर बनाया। इस दौरान तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। उनकी तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में नाबाद 80, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 और ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रन बनाए। वहीं, एडेन मारक्रम 28 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

First Published - April 3, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट