IND vs SA Final, Weather Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल का महामुकाबला कल यानी शनिवार को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच की तरह फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
बता दें कि टीम इंडिया ने गत चैम्पियन इंग्लैंड को सेमीफाइनल मैच में पटकनी देकर फाइनल मैच में जगह बना ली है जबकि दक्षिण अफ्रीका पहले सेमीफाइनल में अफ़ग़ानिस्तान को हराकर फिनाले में पहुंच गई थी।
कैरेबियाई देश में खराब मौसम की स्थिति हर मैच से पहले चर्चा का विषय बनी रहती है और भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को होने वाले फाइनल मैच से पहले भी चिंता का विषय कुछ अलग नहीं है।
29 जून को पूरे दिन बारिश के आसार
कई मौसम एजेंसियों के अनुसार, 29 जून को पूरे दिन बारिश की संभावना है। इससे मैच के शनिवार को होने उम्मीद कम है और मुकाबला रिजर्व डे तक जा सकता है।
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया था। हालांकि, ग्रैंड फिनाले के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। तो अगर बारिश की स्थिति में फाइनल 29 जून को पूरा नहीं हुआ तो यह 30 जून को खेला जाएगा।
29 जून को बारबाडोस में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Accuweather, com के अनुसार, बारबाडोस में सुबह बारिश होने की संभावना है। हालांकि, फिर दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम को आंधी आने की भी आशंका है। इसके अलावा वेदर चैनल की रिपोर्ट की माने तो पूरे दिन बारिश का मौसम बने रह सकता है।
अगर बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो क्या होगा?
मान लीजिये अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार का फाइनल बारिश की वजह से पूरा नहीं होता है तो खेल रविवार को होगा। हालांकि, रविवार को भी सूरज के निकलने की उम्मीद कम है क्योंकि क्योंकि उस दिन के लिए भी भारी मौसम की आशंका जताई गई है।
Ind vs SA के बीच हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
SA vs IND के बीच पिछले पांच मैचों का रिकॉर्ड | ||||
Date | Result | Venue | 1st Innings | 2nd Innings |
2023-12-14 | IND win by 106 runs | New Wanderers Stadium, Johannesburg | IND – 201/7 (20.0) | SA – 95/10 (13.5) |
2023-12-12 | SA win by 5 wickets (DLS method) | St George’s Park, Gqeberha | IND – 180/7 (19.3) | SA – 154/5 (13.5) |
2022-10-30 | SA win by 5 wickets | Perth Stadium, Perth | IND – 133/9 (20.0) | SA – 137/5 (19.4) |
2022-10-04 | SA win by 49 runs | Holkar Stadium, Indore | SA – 227/3 (20.0) | IND – 178/10 (18.3) |
2022-10-02 | IND win by 16 runs | Barsapara Cricket Stadium, Guwahati | IND – 237/3 (20.0) | SA – 221/3 (20.0) |
बारबाडोस पहुंची टीम इंडिया
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया केंसिंग्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup) के फाइनल मैच से पहले बारबाडोस पहुंच गई है। भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है।