facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Celebrity Brand Value: रणवीर को पीछे छोड़ विराट बने सबसे बड़े ‘सेलिब्रिटी’ ब्रांड, शाहरुख तीसरे स्थान पर

विराट कोहली ने रणवीर सिंह को पछाड़कर 2023 में भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी का खिताब हासिल किया, ब्रांड मूल्य में 29% की वृद्धि

Last Updated- June 18, 2024 | 4:23 PM IST
Virat Kohli- विराट कोहली

क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली 2023 में 22.79 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ भारत के सबसे मूल्यवान ‘सेलिब्रिटी’ बन गए हैं। सलाहकार कंपनी क्रॉल ने एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोहली ने रणवीर सिंह को पीछे छोड़ते हुए 2022 के 17.69 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के मुकाबले 29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

रणवीर सिंह 20.31 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इससे पिछले साल वह पहले स्थान पर थे। क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन रिपोर्ट 2023 के अनुसार कोहली की ब्रांड मूल्य अब भी 2020 के गए 23.77 करोड़ डॉलर के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है।

‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों की सफलता पर सवार होकर 58 वर्षीय अभिनेता शाहरुख खान 2023 में ब्रांड मूल्य के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान उनका कुल ब्रांड मूल्य 12.07 करोड़ डॉलर था। खान का ब्रांड मूल्य 2022 में 5.57 करोड़ डॉलर था, और वह इस सूची में दसवें स्थान पर थे। मूल्यांकन सलाहकार सेवाओं के लिए फर्म के प्रबंध निदेशक अविरल जैन ने कहा कि खान 2020 के बाद पहली बार भारत के शीर्ष पांच ब्रांड सेलिब्रिटी बने हैं।

खान की इस जोरदार बढ़त के कारण अन्य हस्तियां सूची में पीछे खिसक गई हैं। इसमें अक्षय कुमार 2022 के तीसरे स्थान से 2023 में चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनका ब्रांड मूल्य 11.17 करोड़ डॉलर था। इसी तरह आलिया भट्ट 10.11 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गईं।

दीपिका पादुकोण 2023 में 9.6 करोड़ डॉलर के साथ छठे स्थान पर रहीं। हाल ही में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले एम एस धोनी 9.58 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में सातवें स्थान पर रहे। सचिन तेंदुलकर 9.13 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में आठवें स्थान पर बने हुए हैं।

सलमान खान इस सूची में दससें स्थान पर हैं। शीर्ष 25 सेलिब्रिटी का कुल ब्रांड मूल्य 2023 में 1.9 अरब डॉलर रहा, जो सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत अधिक है। शीर्ष 25 सेलिब्रिटी में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ भी शामिल हैं।

First Published - June 18, 2024 | 4:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट