facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

नए शेयर के लिहाज से जोमैटो का आईपीओ तीसरा सबसे बड़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:22 AM IST

फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 7,500 करोड़ रुपये नए शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे, जो इसे देसी आईपीओ बाजार में तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ बना देगा। नए शेयरों के जरिए अब तक सबसे बड़ा आईपीओ रिलायंस पावर ने पेश किया था और 10,123 करोड़ रुपये जुटाए थे जबकि डीएलएफ ने नए शेयरों के जरिए 9,188 करोड़ रुपये जुटाए थे।
सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी आरई) के नाम सबसे बड़ा और दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ का रिकॉर्ड है। दोनों इश्यू मेें सरकार की तरफ से हो रही शेयर बिक्री का वर्चस्व था। जोमैटो के आईपीओ में 750 करोड़ रुपये की द्वितीयक बिक्री होगी, जो इन्फो ऐज इंडिया की तरफ से की जाएगी।
कुल आकार के लिहाज से जोमैटो का 8,250 करोड़ रुपये का आईपीओ नौवां सबसे बड़ा और करीब एक साल पहले पेश एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज के बाद का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
जोमैटो हालांकि आईपीओ पूर्व नियोजन के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटा सकती है। यह आईपीओ के आकार में उस हद तक कमी ला देगा और कंपनी आईपीओ वाली सूची में सबसे ज्यादा रकम जुटाने वाली कंपनी के लिहाज से और नीचे आ जाएगी।    

Advertisement
First Published - April 28, 2021 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement