facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

Wipro की अदाणी-अंबानी को टक्कर देने की तैयारी, पैकेज्ड फूड आइटम बेचने वाली इस कंपनी को खरीदा

Last Updated- April 20, 2023 | 7:06 PM IST
Wipro Share price after q2 results

साबुन, घरों की साफ-सफाई के उत्पाद समेत दैनिक उपयोग के अन्य सामान बनाने वाली विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग ने केरल के एक पारंपरिक शाकाहारी, मसाला मिक्स और ‘रेडी-टू-कुक’ ब्रांड ब्राहमिंस के अधिग्रहण की गुरुवार को घोषणा की।

हालांकि, कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया। अजीम प्रेमजी के नेतृत्व वाली विप्रो एंटरप्राइजेज ने छह महीने पहले मसालों और रेडी-टू-कुक उत्पाद से जुड़े निरापारा ब्रांड के अधिग्रहण के साथ खाद्य पदार्थों के क्षेत्र में कदम रखा था।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि विप्रो कंज्यूमर इन दो अधिग्रहणों के साथ अपने मसालों, नाश्ते तथा ‘रेडी-टू-कुक’ श्रेणी को मजबूत कर रही है।

विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और विप्रो एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने निरापारा की अपनी पहली खरीद के साथ खाद्य क्षेत्र में प्रवेश किया था। छह महीने बाद अब हम ब्राहमिंस का अधिग्रहण करने की घोषणा कर रहे हैं…। ब्राहमिंस केरल में मसाला और रेडी-टू-कुक खंड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।’’

First Published - April 20, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट