facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Wipro पर मशहूर यूरोपियन फर्म Vorwerk ने जताया बड़ा भरोसा, अपने IT सिस्टम, टेक का सौंपा पूरा जिम्मा

Advertisement

विप्रो वोरवर्क के टेक पार्टनर्स के साथ मिलकर उनके प्रोडक्ट्स को स्टैंडर्डाइज करेगा, कस्टमर इंटरैक्शन को और बेहतर बनाएगा और नए प्रोडक्ट्स को जल्दी मार्केट में लाएगा।

Last Updated- April 28, 2025 | 9:31 PM IST
Wipro
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Commons

मशहूर आईटी कंपनी विप्रो ने सोमवार को खबर दी कि उसे यूरोप की मशहूर कंपनी वोरवर्क ने उसे अपने आईटी सिस्टम को संभालने और बेहतर करने का जिम्मा सौंपा है। वोरवर्क घरेलू सामान बनाने वाली बड़ी कंपनी है। विप्रो ने BSE को बताया कि इस पार्टनरशिप का मकसद वोरवर्क के बिजनेस ऐप्स, आईटी ढांचे और साइबर सिक्योरिटी को एक सिंगल मॉनिटरिंग प्लैटफॉर्म में लाना है। इससे वोरवर्क के डिजिटल सिस्टम ज्यादा तेजी और सेफ्टी के साथ काम करेंगे। 

साथ ही, विप्रो वोरवर्क के टेक पार्टनर्स के साथ मिलकर उनके प्रोडक्ट्स को स्टैंडर्डाइज करेगा, कस्टमर इंटरैक्शन को और बेहतर बनाएगा और नए प्रोडक्ट्स को जल्दी मार्केट में लाएगा। अगले पांच साल तक चलने वाली इस डील में विप्रो एक खास सपोर्ट पोर्टल भी बनाएगा, ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस और शानदार हो। 

विप्रो की जर्मनी और ऑस्ट्रिया की हेड एन-कैथरीन साउथॉफ-ब्लोच ने कहा, “हमें फख्र है कि वोरवर्क ने हमें चुना। हम अपनी एआई टेक्नोलॉजी और गहरे बिजनेस नॉलेज के दम पर वोरवर्क के बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

वोरवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीआईओ जॉर्ग कोह्लेंज ने कहा कि विप्रो उनके जैसे ही हाई स्टैंडर्ड्स और टेक्नोलॉजी के लिए विजन रखता है। उन्होंने बताया कि दोनों मिलकर इनोवेटिव सॉल्यूशंस बनाएंगे। 

विप्रो का गिटहब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

पिछले हफ्ते विप्रो ने बेंगलुरु में गिटहब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) लॉन्च किया, जो उनकी ai360 पहल का हिस्सा है। ये सेंटर कंपनी में गिटहब बेस्ड इनोवेशन को बूस्ट करेगा। 

ALSO READ: Auto Sector पर CRISIL की अच्छी वाली रिपोर्ट, PVs में बनेगा रिकार्ड, EVs में होगा क्या? 

इस सेंटर के जरिए विप्रो अपनी डेवलपमेंट टीमें बेहतर कोलैबोरेशन, स्किल डेवलपमेंट और एफिशिएंसी के लिए लेटेस्ट टूल्स यूज करेंगी। गिटहब सॉल्यूशंस, माइक्रोसॉफ्ट M365 और गिटहब कोपायलट को अपने सॉफ्टवेयर वर्कफ्लो में जोड़कर विप्रो प्रोडक्टिविटी बढ़ाएगा और क्लाइंट्स को बड़े लेवल पर बेहतर वैल्यू देगा। 

बता दें कि 28 अप्रैल, सोमवार को मार्केट बंद होने पर विप्रो का शेयर 0.12 फीसदी गिरकर 240.5 रुपये प्रति शेयर पर रहा।

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement