facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

भारत से दोगुना ज्यादा माल लेगी Walmart 

Advertisement

Walmart को साल 2027 तक दस अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने निर्यात को अगले चार वर्षों के दौरान तीन गुना करना होगा।

Last Updated- February 13, 2024 | 10:51 PM IST
Walmart

खुदरा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वॉलमार्ट ने पिछले दो दशक के दौरान भारत से 30 अरब डॉलर के उत्पादों की सोर्सिंग की है। कंपनी की कार्यकारी उपाध्यक्ष (सोर्सिंग) ऐंड्रिया अल्ब्राइट ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अब इसे बढ़ाकर 2027 तक सालाना 10 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है।

वॉलमार्ट ने आज नई दिल्ली में पहली बार आयोजित अपने ‘ग्रोथ समिट’ का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम 14 से 15 फरवरी तक आयोजित किया गया है। समूह अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा प्रमुख समिट कर रहा है और वह भारत से वॉलमार्ट की निर्यात प्रतिबद्धता को और तेज करना चाहता है। 

अल्ब्राइट ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हम साल 2027 तक सालाना 10 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल करने की राहत पर हैं।’ हालांकि, अल्ब्राइट ने भारत से मौजूदा सोर्सिंग के बारे में कोई अनुमान नहीं बताया। मगर, बाजार अनुमानों के अनुसार, वॉलमार्ट की भारत में सालाना सोर्सिंग 3 अरब डॉलर आंकी गई है। वॉलमार्ट को साल 2027 तक दस अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने निर्यात को अगले चार वर्षों के दौरान तीन गुना करना होगा।

अमेरिका के बाद भारत पहला ऐसा देश जहां खुदरा प्रमुख ने निर्यात लक्ष्य का ऐलान किया है। अल्ब्राइट ने कहा, ‘हम कंपनियों की बातें सुनने के लिए अमेरिका में अपनी आपूर्ति श्रृंखला के सदस्य, फ्लिपकार्ट और फोनपे के सदस्यों के साथ अपनी सोर्सिंग इनोवेशन टीम को भी साथ लाए हैं।’ 

इससे पहले अमेरिका और मेक्सिको में हुए समिट की तुलना में यह ग्रोथ समिट बहुत वृहद पैमाने पर किया जा रहा है। इसने अमेरिका से निर्यात के लिए तैयार 100 से अधिक वॉलमार्ट व्यापारियों और आपूर्तिकर्ताओं को एक साथ लाया है। ये वैश्विक खरीदार अगले दो दिनों में भारतीय विक्रेताओं और उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों का मूल्यांकन करेंगे।

अल्ब्राइट ने कहा, ‘भारत जैसे तेजी से विकसित होने वाले बाजारों में निवेश करने से हमें स्थापित आपूर्तिकर्ताओं के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी और दीर्घकालिक निश्चितता और विविधता और वैश्विक आपूर्ति बनाने के लिए नए लोगों के साथ संबंध विकसित करने में भी सहायता होगी।’

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement