facebookmetapixel
Advertisement
Repo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेट

यूपीएल का शेयर 11 फीसदी लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:23 PM IST

रसायन कंपनी यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड (यूपीएल) लिमिटेड के शेयर आज 11 फीसदी लुढ़क गए। इसकी वजह वे खबरें हैं, जिनमें कहा गया है कि एक मुखबिर ने कंपनी में प्रशासनिक खामियों और उसके प्रवर्तकों के कंपनी से अवैध रूप से पैसा निकालने की सूचना दी है।
हालांकि श्रॉफ परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि यह पुराना मामला है, जो वर्ष 2017 में ऑडिट समिति के पास आया था और एक स्वतंत्र जांच के बाद इस मामले को बंद कर दिया गया था।
यूपीएल का शेयर 11 फीसदी गिरकर 438 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 33,499 करोड़ रुपये पर आ गया है।
 स्टॉक एक्सचेंजों को भेजे एक बयान में यूपीएल ने यह बात खारिज कर दी कि मुखबिर बोर्ड का ही सदस्य है। बयान में कहा गया है, ‘यूपीएल की ऑडिट समिति को मुखबिर की एक ऐसी ही शिकायत 2 जून, 2017 को मिली थी। ऑडिट समिति ने आरोपों की जांच करने के लिए मुखबिर समिति बनाई थी, जिसमें केवल स्वतंत्र निदेशक शामिल थे। उस शिकायत के सभी विवरणों का खुलासा किया गया था।’
कंपनी ने कहा, ‘उसने ढाई साल पहले एक स्वतंत्र विधि कंपनी की मदद से संबंधित पक्ष लेनदेन (आरपीटी) समेत व्यापक समीक्षा की थी और यह निष्कर्ष निकाला था कि उन लेनदेनों का कंपनी से कोई सीधा संबंध नहीं था और उनमें सभी नियमों का पालन किया गया था। इसके बाद शिकायतकर्ता को ऑडिट समिति की जांच के तथ्यों के बारे में उचित जानकारी दी गई थी और इस मामले को बंद कर दिया गया था।’ बयान में कहा गया, ‘ऐसा लगता है कि उसी मुखबिर ने गलत मकसद से प्रेरित होकर उसी मुद्दे को फिर से उठाने के लिए मीडिया से संपर्क किया है।
यूपीएल इस बात की पुष्टि करती है कि जिन लेनदेनों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनका कंपनी से कोई निकट संबंध नहीं है। धन की कोई अवैध निकासी नहीं हुई है जैसा कि खबरों में आरोप लगाया जा रहा है। यूपीएल के खिलाफ कोई नई शिकायत नहीं है।’

Advertisement
First Published - December 10, 2020 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement