facebookmetapixel
Advertisement
IPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदाकच्चे तेल ने बिगाड़ा बाजार का मूड, निफ्टी 23,800 के नीचे; आगे और आएगी गिरावट?मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पारमिडकैप-स्मॉलकैप की तेजी के बाद अब कहां बनेगा पैसा? IT, प्राइवेट बैंक और FMCG पर ब्रोकरेज का दांवपर्पल स्टाइल लैब्स IPO: कमजोर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, क्या करें निवेशक?साबुन से शैंपू तक अभी कम खर्च कर रहे भारतीय, आगे बड़ा मौका; HUL में 43% तेजी का अनुमानबॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम1.4 करोड़ गिरफ्तारियां, लाखों केस लंबित! पूर्व CJI संजीव खन्ना ने बताया न्याय में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा किसे भुगतना पड़ता हैSIR में 13.4 करोड़ नाम बाहर, उत्तर भारत सबसे आगे, 11 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के नाम कटे

TRAI का बड़ा फैसला: 10 रुपये का रिचार्ज कूपन फिर से होगा चालू, बिना डेटा वाले ग्राहकों के लिए अलग प्लान

Advertisement

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को किसी भी कीमत के रिचार्ज कूपन जारी करने की अनुमति दी है, लेकिन 10 रुपये का कम से कम एक टॉप-अप कूपन अनिवार्य होगा।

Last Updated- December 23, 2024 | 9:32 PM IST
TRAI

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सोमवार को टैरिफ नियमों में बदलाव करते हुए मोबाइल सेवा प्रदाताओं को ऐसे ग्राहकों के लिए अलग प्लान जारी करने को कहा है जो डेटा का उपयोग नहीं करते। इसके साथ ही, विशेष रिचार्ज कूपन की वैधता सीमा 90 दिनों से बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई है।

TRAI ने कहा, “सेवा प्रदाता को केवल वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए कम से कम एक विशेष टैरिफ वाउचर (STV) जारी करना होगा, जिसकी वैधता 365 दिनों से अधिक न हो।” यह बदलाव उपभोक्ताओं को उनके जरूरत के हिसाब से सेवाओं का भुगतान करने में मदद करेगा।

वरिष्ठ नागरिकों और ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिलेगा फायदा

TRAI ने कंसल्टेशन प्रोसेस के दौरान पाया कि कई वरिष्ठ नागरिक, ब्रॉडबैंड उपयोग करने वाले परिवार आदि को ऐसे प्लान की जरूरत नहीं होती जिसमें डेटा भी शामिल हो। इस वजह से वॉयस और एसएमएस के लिए अलग STV की जरूरत महसूस की गई।

TRAI ने स्पष्ट किया कि इस बदलाव से उन ग्राहकों को विकल्प मिलेगा जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती। साथ ही, इससे सरकार की डेटा समावेशन पहल पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि सेवा प्रदाताओं को डेटा और बंडल ऑफर देने की आजादी होगी।

10 रुपये से कम कीमत के रिचार्ज पर भी मिलेगी अनुमति

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को किसी भी कीमत के रिचार्ज कूपन जारी करने की अनुमति दी है, लेकिन 10 रुपये का कम से कम एक टॉप-अप कूपन अनिवार्य होगा। पहले, रिचार्ज कूपन केवल 10 रुपये या उसके गुणकों में ही जारी किए जा सकते थे।

TRAI ने कहा, “10 रुपये और उसके गुणकों में टॉप-अप वाउचर जारी करने की बाध्यता को खत्म किया जा रहा है। अब टेलीकॉम कंपनियां अपनी पसंद के अनुसार किसी भी मूल्य के वाउचर जारी कर सकती हैं। हालांकि, 10 रुपये का कम से कम एक टॉप-अप वाउचर देना जरूरी रहेगा।” (साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement