facebookmetapixel
Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, सोना फिर ₹1.48 लाख पारHyundai का शुद्ध मुनाफा 6.3 प्रतिशत बढ़ाअमेरिका में जेनेरिक कारोबार पटरी पर लाने की कोशिश में सन फार्माविदेश में भी चलेगा UPI? बड़ा कदम संभवबजट 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा दांव, ईसीएमएस अलॉटमेंट में इजाफाकॉमर्स सेक्रेटरी का बड़ा बयान, अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में जटिल मुद्दे हुए हलदलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार मिला, चीन ने की आलोचनाStocks to Watch today: RIL से लेकर Paytm और Tata Power तक, ट्रेड डील के बाद मंगलवार को इन स्टॉक्स पर रखे नजरIndia US Trade Deal: बाजार की दिशा बदली, जानिए क्यों एक्सपर्ट्स इस डील को ‘गेम चेंजर’ बता रहे हैंStock Market Update: ट्रेड डील से झूम उठा बाजार, निवेशकों को ₹12 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 2300 अंक उछला, Nifty 25700 के पार

हवाई अड्डों की परिचालन लागत में 30-50 फीसदी की कमी लाने की जरूरत: सीईओ, Adani Airports

Last Updated- March 22, 2023 | 3:47 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रमुख अरुण बंसल ने बुधवार को कहा कि आने वाले वर्षों में हवाई अड्डों की परिचालन लागत में 30-50 फीसदी की कमी लाने की जरूरत है।

उन्होंने भारतीय विमानन कारोबार के तेजी से विस्तार की संभावना जताते हुए यह बात कही।

वर्तमान में कंपनी सात हवाई अड्डों का परिचालन करती है और एक अन्य का निर्माण कर रही है। बंसल ने कहा कि वह और अधिक हवाई अड्डों का संचालन करके दुनिया में अग्रणी हवाई अड्डा परिचालक बनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अदाणी एयरपोर्ट्स भौतिक और डिजिटल श्रेणी (physical and digital segments) में निवेश कर रही है और क्षमता निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

बंसल ने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र को पिछले 20-30 साल तक काफी हल्के में लिया गया। आने वाले वर्षों में हवाई अड्डों के परिचालन लागत में 30-50 फीसदी की कमी आने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अदाणी एयरपोर्ट्स देश के विमानन बाजार को लेकर काफी उत्साहित है और हवाई अड्डों की संख्या को बढ़ाना चाहती है।

बंसल ने कहा कि पहले चरण के तहत नवी मुंबई एयरपोर्ट का परिचालन दिसंबर, 2024 तक शुरू कर दिया जायेगा।

First Published - March 22, 2023 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट