facebookmetapixel
Suzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REIT को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकर

जीएसटी दरों में कटौती के असर से कुल बिक्री में बढ़ी छोटी कारों की हिस्सेदारी

कुछ वर्षों से भारत में छोटी कारों की बिक्री में गिरावट आ रही थी, क्योंकि नए सुरक्षा और उत्सर्जन मानदंडों तथा एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इनकी कीमतें बढ़ी थीं

Last Updated- October 14, 2025 | 10:28 PM IST
new car launch

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती के बाद छोटी कारों की बिक्री बढ़ गई है। 22 सितंबर से लागू हुई कर की नई दरों के बाद देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजूकी की कारों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कंपनी के वरिष्ठ कार्य अधिकारी (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) पार्थ बनर्जी ने कहा कि 22 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच मारुति सुजूकी की कुल बिक्री में छोटी कारों की हिस्सेदारी 22.2 फीसदी हो गई है, जो इस साल 1 अप्रैल से लेकर 22 सितंबर तक 16.6 फीसदी थी।

एक संवाददाता सम्मेलन में बनर्जी ने कहा, ‘जीएसटी दरों में कटौती चार हफ्ते पहले लागू की गई थी। इस अवधि में मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड को करीब 4 लाख बुकिंग मिली यानी हर हफ्ते कंपनी को 1 लाख गाड़ियों की बुकिंग मिली। यह कंपनी के लिए बुकिंग की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।’

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ वर्षों से भारत में छोटी कारों की बिक्री में गिरावट आ रही थी, क्योंकि नए सुरक्षा और उत्सर्जन मानदंडों तथा एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इनकी कीमतें बढ़ी थीं।

उन्होंने बताया कि मारुति सुजूकी की कुल बिक्री में छोटी कारों की बिक्री का हिस्सा 1 अप्रैल से 21 सितंबर की अवधि में 16.7 फीसदी से बढ़कर बीते चार हफ्तों में 22.2 फीसदी हो गया। पार्थ ने कहा, ‘यह छोटी कारों की बिक्री में एक बड़ी उछाल है। हमारी उत्पादन टीम बढ़ती मांग को पूरा करने के वास्ते रविवार को भी काम कर  रही है।’

बनर्जी ने छोटी कारों की बिक्री में वृद्धि का श्रेय दोपहिया वाहन ग्राहकों को जीएसटी दर में कटौती के बाद कार डीलरशिप में कदम रखने के लिए मिले आत्मविश्वास को दिया। उन्होंने कहा, ‘हम अपने शोरूम में हेलमेट पहने बहुत से लोगों को आते हुए देख रहे हैं।’

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 22 सितंबर से छोटी कारों (चार मीटर से कम लंबाई वाली, पेट्रोल के लिए 1,200 सीसी और डीजल के लिए 1,500 सीसी तक के इंजन वाली) पर कर की दरें कम कर 18 फीसदी कर दिया था। इससे पहले इन पर 29 से 31 फीसदी कर लगता था, जिसमें जिसमें उपकर भी शामिल है।

कर की नई दरों के तहत बड़ी कारों (चार मीटर से अधिक लंबी, 1,500 सीसी से अधिक इंजन और 170 मिमी से अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस वाली) पर अब पहले के 50 फीसदी के बजाय 40 फीसदी कर लगाया जाएगा। केंद्र ने क्षतिपूर्ति उपकर भी वापस ले लिया है।

First Published - October 14, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट