facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

खुशखबरी! BSNL जल्द लॉन्च करेगा यूनिवर्सल सिम, अब हर जगह मिलेगा 4G और 5G का सपोर्ट

Advertisement

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने बताया कि यूजर्स को ओवर-द-एयर (OTA) और यूनिवर्सल सिम (USIM) कार्ड जारी किए जाएंगे।

Last Updated- August 10, 2024 | 5:13 PM IST
BSNL
Representatve Image

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए खास 4G और 5G रेडी सिम कार्ड की घोषणा की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि यूजर्स को ओवर-द-एयर (OTA) और यूनिवर्सल सिम (USIM) कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें वे कहीं भी एक्टिवेट कर सकेंगे। इसके साथ ही, यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर चुनने की सुविधा भी दी जाएगी।

दूरसंचार विभाग ने ‘X’ पर कहा, “सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द ही 4G और 5G के कम्पैटिबल ओवर-द-एयर (OTA) और यूनिवर्सल सिम (USIM) प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी। इस नई सेवा से सब्सक्राइबर्स अपने मोबाइल नंबर चुनने के साथ-साथ बिना किसी भौगोलिक प्रतिबंध के सिम कार्ड को बदल सकेंगे।”

4G/5G अपग्रेडेशन की दिशा में कदम

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम तेजी से जारी है। 4G और 5G तकनीक के साथ, कंपनी देश में टेलीकॉम इनोवेशन की दिशा में अग्रसर है। यह अपग्रेडेशन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जो गांवों और दूरदराज के इलाकों को अत्याधुनिक टेलीकम्युनिकेशन सर्विस से जोड़ने का काम करेगा।

4G-5G सेवाएं होंगी बेहतर

पिछले दिनों केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की कि बीएसएनएल अक्टूबर 2024 तक पूरे देश में 4G सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 80,000 मोबाइल टावर स्थापित करेगा। इसके अलावा, बाकी 21,000 टावर मार्च 2025 तक इंस्टॉल किए जाएंगे।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने बीएसएनएल की 5G सेवा का उपयोग करते हुए एक वीडियो कॉल कनेक्ट किया था और इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया था। बीएसएनएल जल्द ही 4G के साथ-साथ 5G सेवाएं भी लॉन्च करेगा। कंपनी ने 5G सेवा की टेस्टिंग शुरू कर दी है और अपने नेटवर्क अपग्रेड में पूरी तरह से भारत में बने उपकरणों का उपयोग कर रही है।

BSNL को मिला रिवाइवल पैकेज

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने BSNL के लिए ₹89,047 करोड़ के तीसरे रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी थी। सरकार के मुताबिक, यह कदम BSNL को फिर से खड़ा करने की योजना का हिस्सा था।

सरकार के रिवाइवल पैकेज में बीएसएनएल को 4G/5G स्पेक्ट्रम देने के लिए इक्विटी निवेश के जरिए आवंटन भी शामिल है। सरकार ने बीएसएनएल की अधिकृत पूंजी को ₹1,50,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹2,10,000 करोड़ कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम सेवा प्रदाता बीएसएनएल पिछले कुछ समय से कर्ज के संकट से जूझ रही है, और अब तक केंद्र सरकार ने बीएसएनएल के लिए तीन रिवाइवल पैकेज दिए हैं।

 

Advertisement
First Published - August 10, 2024 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement