facebookmetapixel
Advertisement
रियल एस्टेट सेक्टर में बदला ट्रेंड: अब अंधाधुंध विस्तार नहीं, प्रोजेक्ट पूरे करने पर डेवलपर्स का जोरJSW MG मोटर का बड़ा धमाका: ‘MG चार्ज’ के तहत देश भर में लगाए 1,000 सामुदायिक चार्जरभारत के टैक्सी बाजार में वियतनाम के विनग्रुप की एंट्री, NCR में शुरू हुई ‘ग्रीन SM’ EV कैबयात्री वाहनों से अलग होकर नए सफर पर टाटा मोटर्स CV, चेयरमैन चंद्रशेखरन ने बताया भविष्य का प्लानडाउन पेमेंट की टेंशन खत्म! मारुति सुजूकी ने शुरू की ‘सुहाना सफर’ योजना, अब RD बचत कार खरीद सकेंगेपरीक्षा विवादों के चक्रव्यूह में घिरे धर्मेंद्र प्रधान, मुश्किलों से नहीं छूट रहा पीछाEditorial: ट्रंप टैरिफ के एक साल पूरे, अमेरिकी दावों की खुली पोलवैश्विक व्यवस्था में बढ़ा सौदेबाजी का चलन, क्या भारत बनेगा नई उम्मीदShare Market: RBI के फैसले के बाद क्यों गिरा शेयर बाजार?मध्य प्रदेश कांग्रेस में असंतोष की लहर! मीनाक्षी नटराजन के राज्य सभा में जाने की राह मुश्किल क्यों?

जियो ने भी मिलाया स्पेसएक्स से हाथ

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि इन सौदों के बावजूद सैटेलाइट आधारित संचार सेवाओं से अल्पावधि में मोबाइल सेवाओं के बाजार में बड़ी उथल-पुथल की उम्मीद नहीं है।

Last Updated- March 12, 2025 | 11:02 PM IST
Reliance Jio

स्टारलिंक की सैटेलाइट संचार सेवाएं भारत लाने के लिए भारती एयरटेल द्वारा स्पेसएक्स के साथ समझौते की घोषणा करने के महज एक दिन बाद ही जियो प्लेटफॉर्म्स ने भी इसी तरह की साझेदारी का ऐलान कर दिया है। दोनों सौदे एक जैसे हैं और एक बार जब अमेरिका की सैटेलाइट फर्म को भारत में व्यापार करने के लिए सभी अधिकार मिल जाएंगे तो दूरसंचार कंपनियां स्टारलिंक के उपकरण वितरित करेंगी और अपने ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाओं की पेशकश करेंगी। विश्लेषकों का कहना है कि इन सौदों के बावजूद सैटेलाइट आधारित संचार सेवाओं से अल्पावधि में मोबाइल सेवाओं के बाजार में बड़ी उथल-पुथल की उम्मीद नहीं है।

जियो प्लेटफॉर्म्स ने कहा है कि वह अपने रिटेल आउटलेटों में न सिर्फ स्टारलिंक उपकरण उपलब्ध कराएगी, बल्कि कस्टमर सर्विस इंस्टॉलेशन के सपोर्ट और एक्टीवेशन के लिए एक तंत्र भी बनाएगी। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘स्टारलिंक, जियोएयरफाइबर और जियोफाइबर को त्वरित और किफायती तरीके से सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों तक हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करके संपूर्ण बनाता है।’

इसमें कहा गया है कि दोनों पक्ष डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर के रूप में जियो की स्थिति और देश भर में विश्वसनीय ब्रॉडबैंड सेवाएं देने के लिए अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट समूह ऑपरेटर के रूप में स्टारलिंक की स्थिति का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

रिलायंस जियो के समूह सीईओ मैथ्यू ऊमेन ने कहा, ‘यह सुनिश्चित करना जियो की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर भारतीय को (चाहे वे कहीं भी रहते हों) किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच मिले।’

इस बीच, भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा है कि दूरसंचार और उपग्रह कंपनियों ने उनके इस आह्वान पर ध्यान दिया है कि वे एकजुट होकर अपनी ताकत को दोगुनी करें ताकि अभी तक पहुंच से दूर क्षेत्रों के साथ-साथ महासागरों और आकाश को जोड़ने का मिशन पूरा हो सके। उन्होंने पिछले सप्ताह बार्सीलोना में संपन्न मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में तर्क देते हुए कहा था कि ‘यह लड़ने का समय नहीं है’, प्रतिस्पर्धा ब्रांडों और सेवाओं पर होनी चाहिए, न कि एकल पूंजीगत बुनियादी ढांचे के निर्माण पर।

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement