facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

बढ़ती स्पैम कॉल पर अंकुश लगाने के लिए समिति गठित करने की तैयारी में सरकार

Spam Call : दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता मामलों का विभाग स्पैम कॉल को कम किए जाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को जानने का उत्सुक था।

Last Updated- February 15, 2024 | 10:13 PM IST
spam calls

सरकार स्पैम कॉल पर अंकुश लगाने के लिए समिति गठित कर सकती है। यह समिति विशेष तौर पर इंटरनेट और वॉट्सऐप से की जाने वाली कॉल्स के लिए दिशानिर्देश का प्रारूप तय करेगी।

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने गुरुवार को अंतर मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक्स पर जारी पोस्ट में बताया कि इस बैठक में समिति बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।

इस बैठक में दूरसंचार विभाग और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अलावा निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन इंडिया भी शामिल हुई थीं।

दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता मामलों का विभाग स्पैम कॉल को कम किए जाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को जानने का उत्सुक था।

First Published - February 15, 2024 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट