facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,100 के नीचे; टैरिफ के डर से Pharma Index 1% टूटाअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथ

TCS ने GenAI सेवाओं के लिए ‘WisdomNext’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, नई तकनीकों को अपनाने में करेगा मदद

Advertisement

TCS Generative AI: यह प्लेटफॉर्म कई जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (जेनएआई) सेवाओं को सिंगल इंटरफेस में समेकित करता है।

Last Updated- June 07, 2024 | 11:22 PM IST
TCS

आईटी सेवा दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज टीसीएस विज्डमनेक्स्ड को शुरू करने की घोषणा की। यह प्लेटफॉर्म कई जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (जेनएआई) सेवाओं को सिंगल इंटरफेस में समेकित करता है।

कंपनी ने कहा है कि यह प्लेटफॉर्म संगठनों को तेजी से नई प्रौद्योगिकियां कम खर्च पर और नियामकीय दायरे के अंदर अपनाने में सक्षम बनाएगा। प्लेटफॉर्म हाल में गठित टीसीएस के एआई.क्लाउड का हिस्सा होगा।

‘टीसीएस विज्डमनेक्स्ड’ सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विसेज (सास) के फीचर्स भी मुहैया कराएगा, जिसमें ग्राहक विभिन्न विक्रेताओं के विभिन्न जेनएआई मॉडलों की तुलना और मूल्यांकन कर सकते हैं, वास्तविक समय में विभिन्न मॉडलों के साथ प्रयोग कर सकते हैं और लागत पैरामीटर भी प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर पिछली तीन तिमाहियों से काम चल रहा है और अब तक करीब 100 ग्राहक इसे देख चुके हैं। आरंभिक टेस्टिंग चरण में, टीसीएस अपने कई बड़े ग्राहकों के लिए इस पावरफुल टूल का लाभ पहले ही उठा चुकी है।

टीसीएस के मुख्य तकनीक

अधिकारी हैरिक विन ने कहा कि जेनएआई अभी भी एक विकसित हो रही तकनीक है और इसकी कार्य प्रणाली भी विकसित हो रही है और इसलिए यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को उनकी एआई यात्रा में मददगार है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि 2024 और उसके बाद इस पर ध्यान दिया जाएगा कि जेनएआई किस तरह से व्यावसायिक मूल्य और दायरा बढ़ा सकता है।

हालांकि यह कहना जितना आसान है, उतना करना आसान नहीं है। यह पता लगाना कि किस व्यावसायिक समस्या का समाधान किया जाना चाहिए तथा उसे हल करने के लिए किस तकनीक की आवश्यकता है, एक बड़ा और जटिल निर्णय है। इसके अलावा समाधान भी जवाबदेह होना चाहिए।’ विश्लेषकों का मानना है कि इससे टीसीएस को बाजार में अपनी पेशकशों में विविधता लाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement