facebookmetapixel
Advertisement
PF खाताधारक दें ध्यान! 26 जून से तीन दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे पैसा, EPFO पोर्टल रहेगा बंदApple सप्लायर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ डेटा; सुरक्षा हुई सख्तन्यू लेबर कोड से बदलेगा सैलरी का गणित? अप्रेजल में पैकेज तो बढ़ेगा, पर हाथ में आने वाला पैसा घटेगा!अमेरिका-ईरान डील से भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमानआइसलैंड में गूंजी भारतीय आमों की मिठास, निर्यात की संभावना तलाशने में जुटी सरकारExplainer: नौकरी और फ्रीलांसिंग दोनों से हुई कमाई? नोटिस से बचने के लिए समझ लें टैक्स के नियमअब बच्चों से सीख रहे हैं माता-पिता! UPI से निवेश तक Gen Z संभाल रही है परिवार की फाइनेंस क्लासOPS पर सरकार का बड़ा फैसला! 2004 के बाद नौकरी वालों को भी मिलेगी पुरानी पेंशन? जानिए पूरा मामलाअयोध्या राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तारSEBI ने नहीं मानी अनिल अंबानी की बात, ₹6,526 करोड़ के मामले में सेटलमेंट की अर्जी खारिज

TATA Power की इकाई को DFC से 42.5 करोड़ डॉलर के लिए मंजूरी

Advertisement

डीएफसी अमेरिका की विकास वित्त संस्था है।

Last Updated- September 11, 2023 | 11:41 PM IST
Tata Power

यूएस इंटरनैशनल डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) के निदेशक मंडल ने टीपी सोलर में 42.5 करोड़ डॉलर तक की रकम जुटाने के प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है। यह टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टीपीआरईएल) की सहायक कंपनी है।

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में टीपी सोलर के 4.3 गीगा वॉट क्षमता के आगामी सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र के लिए निदेशक मंडल ने यह मंजूरी दी है।

डीएफसी अमेरिका की विकास वित्त संस्था है। टीपीआरईएल भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में शुमार टाटा पावर की सहायक कंपनी है। इस संयंत्र का पहला मॉड्यूल उत्पादन साल के अंत तक और पहला सेल उत्पादन वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में होने की उम्मीद है।

यह निवेश वैश्विक हरित ऊर्जा रूपांतरण के तहत घरेलू सौर क्षमता वृद्धि में मदद के लिए अक्षय ऊर्जा विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के भारत के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का समर्थन करेगा। टाटा पावर को डीएफसी के इस वित्तीय समर्थन से स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अगुआई के लिए देश के प्रयास में आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

टाटा पावर के मुख्य के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा कि हम तमिलनाडु में अपनी सौर सेल और मॉड्यूल उत्पादन इकाई के लिए डीएफसी की सहायता की सराहना करते हैं।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement