facebookmetapixel
Advertisement
Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्ताव

टाटा कैपिटल लेगी विदेशी कर्ज

Advertisement

Tata Capital Foreign Loan : पहली बार विदेश से 75 करोड़ डॉलर कर्ज जुटाएगी

Last Updated- February 28, 2024 | 11:36 PM IST
Tata Capital will seek approval from shareholders on deals related to Tata Steel, Tata Steel के साथ संबंधित सौदों पर शेयरधारकों से मंजूरी लेगी टाटा कैपिटल

टाटा कैपिटल पहली बार विदेश से रकम जुटाने पर विचार कर रही है और उसे उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में वह ऑफशोर बॉन्ड या कर्ज के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटा लेगी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी राकेश भाटिया ने कहा कि अपने देनदारी के आधार को विशाखित करते हुए कंपनी वित्त वर्ष 25 में विदेशी कर्ज या बॉन्ड के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटाने की संभावना तलाश सकती है। कंपनी मार्च के आखिर तक इसके लिए रोडशो शुरू कर सकती है। विदेशी उधारी के तहत हम डॉलर बॉन्ड पर विचार कर सकते हैं क्योंकि भारतीय कंपनियों में विदेशी निवेशकों की खासी दिलचस्पी है।

भारतीय कंपनी जगत की तरफ से डॉलर बॉन्ड के जरिये जुटाई गई रकम 2023 में 14 साल के निचले स्तर 4.1 अरब डॉलर पर आ गई क्यों​कि फेड की ब्याज बढ़ोतरी ने अमेरिकी प्रतिफल में इजाफा कर दिया। लेकिन हाल के महीनों में इसमें सुधार हुआ है।

भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस ने 2024 के पहले दो महीने में डॉलर बॉन्ड के जरिये 2.1 अरब डॉलर जुटाए हैं।

इंडिया रेटिंग्स में निदेशक सौम्यजित नियोगी ने कहा कि भारतीय कंपनियां रकम जुटाने के लिए लगातार विदेशी बाजार पहुंच रही हैं क्योंकि अमेरिकी बॉन्ड का प्रतिफल नरम हुआ है और दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। टाटा कैपिटल ने अभी उधारी की मात्रा और अवधि पर अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन हाल में उसे एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स व फिच रेटिंग्स से पहली बार बीबीबी रेटिंग मिली है।

टाटा समूह की कंपनी की लोनबुक 1.5 लाख करोड़ रुपये की है, जिसे कंपनी वित्त वर्ष 25 में 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ाना चाहती है और उधारी की जरूरतों में भी इतनी ही बढ़ोतरी देख रही है।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement