facebookmetapixel
Suzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REIT को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकर

Swiggy जल्द जुटा सकती है ₹10,000 करोड़, तीन बड़े बैंक संभालेंगे शेयर बिक्री प्रक्रिया

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले सप्ताह तक QIP के जरिए फंड जुटाने की तैयारी में है; Citigroup, JPMorgan और Kotak Mahindra को मिला मैनेजमेंट का जिम्मा

Last Updated- December 02, 2025 | 2:48 PM IST
Swiggy

भारतीय फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy Ltd अगले सप्ताह तक संस्थागत निवेशकों से ₹10,000 करोड़ (लगभग 1.1 अरब डॉलर) तक जुटाने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी फंड जुटाने की प्रक्रिया को जल्दी शुरू कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक Swiggy ने शेयर बेचने के इस कदम को संभालने के लिए तीन बड़े बैंकों को चुना है – Citigroup Inc., JPMorgan Chase & Co. और Kotak Mahindra Capital Co.

यह भी पढ़ें: Apple का 8 राज्यों में फैला तगड़ा नेटवर्क, 40 सप्लायर हो गए तैयार

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निर्णय अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, इसलिए सूत्रों ने अपना नाम गोपनीय रखने को कहा।

Swiggy के बोर्ड ने 7 नवंबर को यह योजना मंजूर की थी कि कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए अधिकतम ₹10,000 करोड़ जुटाएगी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि फंडिंग का सही समय और राशि में आगे बदलाव भी हो सकता है।

Swiggy, Citigroup, JPMorgan और Kotak Mahindra ने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

(डिस्क्लेमर: बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है)

First Published - December 2, 2025 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट