facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

प्लेटफॉर्म शुल्क दोगुना करने की तैयारी में Swiggy! मार्जिन सुधारने की कवायद

Swiggy के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है और निकट भविष्य में किसी खासे इजाफे की कोई योजना भी नहीं है।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:22 PM IST
Swiggy q3 results

फूड डिलिवरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्विगी उपयोगकर्ताओं से लिए जाने वाले अपने अनिवार्य प्लेटफॉर्म शुल्क को पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने का परीक्षण कर रही है। वह इस साल शेयर बाजार में संभावित सूचीबद्धता से पहले अपने मार्जिन में सुधार करना चाहती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई बढ़ोतरी लागू नहीं की है, लेकिन उसने चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए अपने ऐप पर नया शुल्क जारी कर दिया है।

बेंगलूरु की इस कंपनी ने दावा किया है कि बढ़ा हुआ यह शुल्क उपयोगकर्ताओं के छोटे-से समूह के बीच परीक्षण किया जा रहा है और कंपनी जल्द ही इस बढ़ोतरी की योजना नहीं बना रही है। ​स्विगी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है और निकट भविष्य में किसी खासे इजाफे की कोई योजना भी नहीं है। हम उपभोक्ताओं की पसंद को बेहतर ढंग से समझने के लिए हमेशा छोटे प्रयोग करते रहते हैं। यह इसी तरह का प्रयोग है। हम भविष्य में इसे बढ़ा भी सकते हैं और नहीं भी।

कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए दो रुपये का मामूली शुल्क शुरू किया था, जिसे बाद में उसने अपने सभी ग्राहकों पर लागू कर दिया। बाद में इसने यह शुल्क तीन रुपये कर दिया। अब पांच रुपये वसूला जाता है।

स्विगी की प्रतिस्पर्धी जोमैटो भी अपने उपयोगकर्ताओं से इसी तरह का प्लेटफॉर्म शुल्क लेती है। जोमैटो ने पिछले साल अगस्त में दो रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क शुरू किया था, जिसे बढ़ाकर तीन रुपये कर दिया गया था। इस साल अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने से पहले स्विगी अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए लागत में कटौती और छंटनी कर रही है।

First Published - January 23, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट