facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

OpenAI के खिलाफ आवाज उठाने वाले Suchir Balaji की संदिग्ध मौत; घर में मिला शव

बालाजी OpenAI में रिसर्चर के रूप में काम करते थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में कंपनी छोड़ी। उन्होंने ChatGPT बनाने वाली कंपनी पर कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

Last Updated- December 14, 2024 | 12:36 PM IST
Representative Image

भारतीय-अमेरिकी एआई रिसर्चर और ओपनएआई के पूर्व कर्मचारी सुचिर बालाजी (26) को उनके सैन फ्रांसिस्को अपार्टमेंट में मृत पाया गया। सुचिर OpenAI (ChatGPT बनाने वाली कंपनी) के काम करने के तरीके पर सवाल उठाने के कारण चर्चा में थे। सैन फ्रांसिस्को पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस को शक है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है।

बालाजी OpenAI में रिसर्चर के रूप में काम करते थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में कंपनी छोड़ी। इसके बाद उन्होंने ChatGPT बनाने वाली कंपनी पर कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

पुलिस ने कहा आत्महत्या से मौत

सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने 26 नवंबर को दोपहर करीब 1:15 बजे बालाजी का शव मिला, जब उनकी जांच के लिए एक वेलनेस चेक का अनुरोध किया गया था। सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग (SFPD) के प्रवक्ता ऑफिसर रॉबर्ट रूका के अनुसार, जांच के दौरान “कोई आपराधिक साजिश के संकेत” नहीं मिले। बाद में, सैन फ्रांसिस्को मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस ने मौत का कारण आत्महत्या बताया, जैसा कि द सैन फ्रांसिस्को स्टैंडर्ड ने रिपोर्ट किया।

दोस्तों ने दी पुलिस को जानकारी

सुचिर बालाजी की मौत की घटना 26 नवंबर की है, लेकिन यह 14 दिसंबर को सामने आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुचिर अपने दोस्तों और सहकर्मियों के फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे। जब उनके साथी उनके फ्लैट पर पहुंचे, तो फ्लैट अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर सुचिर का शव मिला।

OpenAI पर कई आरोप लगाए गए थे

ChatGPT के लॉन्च के बाद से ही OpenAI पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। कंपनी ने इस AI मॉडल को 2022 में लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी पर कॉपीराइट से जुड़े कई मामले दर्ज किए गए। आरोप है कि OpenAI ने अपने AI मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए दूसरे लोगों के कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल किया है।

कौन थे सुचिर बालाजी?

सुचिर बालाजी एक कंप्यूटर वैज्ञानिक थे, जिन्होंने करीब चार साल तक OpenAI में काम किया। उन्होंने 2020 में OpenAI में इंटर्न के तौर पर शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई पूरी की और अगस्त 2024 तक OpenAI के साथ काम किया। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने GPT-4 की प्री-ट्रेनिंग, o1 के रीजनिंग प्रोजेक्ट और ChatGPT के पोस्ट-ट्रेनिंग जैसे कामों में योगदान दिया।

OpenAI में सुचिर बालाजी का क्या काम था?

ओपनएआई में अपने समय के दौरान, सुचिर बालाजी ने चैटजीपीटी की ट्रेनिंग के लिए इंटरनेट डेटा इकट्ठा करने और उसे व्यवस्थित करने में अहम भूमिका निभाई। उनके काम ने पॉपुलर एआई मॉडल को बेहतर बनाने में बड़ी मदद की।

First Published - December 14, 2024 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट