facebookmetapixel
Advertisement
चीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमण

भूषण पावर केस में सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, NCLT को नहीं मिले समीक्षा के अधिकार

Advertisement

न्यायालय ने कहा कि एनसीएलटी और एनसीएलएटी का गठन कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 408 और 410 के तहत किया गया है, न कि आईबीसी के तहत। 

Last Updated- May 05, 2025 | 10:29 PM IST
Supreme Court
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उच्चतम न्यायालय ने 2 मई को भूषण पावर ऐंड स्टील (बीपीएसएल) के मामले में अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और उसके अपीली निकाय के पास धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002  की न्यायिक समीक्षा का अधिकार नहीं है।

अधिग्रहण के 4 साल बाद भूषण स्टील के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील की समाधान योजना को खारिज करते हुए शीर्ष न्यायालय ने कहा कि पीएमएलए एक सार्वजनिक कानून है, जिसके तहत व्यक्ति और सरकार व उसकी इकाइयों के संबंधों का संचालन होता है। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण को कोई शक्ति या अधिकार क्षेत्र नहीं है, जिससे वह पीएमएलए के तहत आने वाले वैधानिक प्राधिकरण के फैसले की समीक्षा करे। 

 न्यायालय ने कहा कि एनसीएलटी और एनसीएलएटी का गठन कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 408 और 410 के तहत किया गया है, न कि आईबीसी के तहत। 

सार्वजनिक कानून के दायरे में आने वाले किसी मामले के संबंध में सरकार या वैधानिक प्राधिकरण द्वारा लिए गए निर्णय पर न तो एनसीएलटी और न ही एनसीएलएटी को न्यायिक समीक्षा की शक्तियां प्राप्त हैं।

कैसे आया मामला

जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कंपनी के पूर्व प्रमोटरों द्वारा पीएमएलए अधिनियम के कथित उल्लंघन के मामले में अक्टूबर 2019 में बीपीसीएल की 4,025.23 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की अनंतिम कुर्की (पीएओ) का आदेश जारी कर दिया, जब इसमें पीएमएलए का मसला आया।  जेएसडब्ल्यू की समाधान योजना को एनसीएलटी से मंजूरी मिलने के एक महीने बाद यह आदेश आया था।

जेएसडब्ल्यू ने पीएओ पारित करने की ईडी की शक्तियों को चुनौती देते हुए एनसीएलएटी में अपील दायर की। इस आदेश पर 18 अक्टूबर, 2019 को रोक लगा दी गई।  उच्चतम न्यायालय ने पाया कि इसके दो महीने बाद आईबीसी में धारा 32ए जोड़ा गया, जो 12 दिसंबर, 2019 से प्रभावी हुआ। 

32ए और एनसीएलएटी का आदेश 

अगर समाधान योजना को निर्णायक प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया हो तो धारा 32ए कॉरपोरेट दीवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू होने से पहले किए गए अपराध के लिए कॉरपोरेट देनदार को अभियोजन से संरक्षण प्रदान करता है। 

एनसीएलएटी ने जेएसडब्ल्यू स्टील की समाधान योजना को बरकरार रखते हुए कहा कि धारा 32ए के मद्देनजर प्रवर्तन निदेशालय/जांच एजेंसियों के पास कॉरपोरेट देनदार (बीपीएसएल) की संपत्ति कुर्क करने की शक्तियां नहीं हैं और कॉरपोरेट देनदार के खिलाफ आपराधिक जांच नहीं हो सकती है। 

कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने पीएओ को भी उच्चतम न्यायालय में दायर विशेष अनुमति याचिका में चुनौती दी थी, जिस पर 18 दिसंबर, 2019 को रोक लगा दी गई थी।

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि चूंकि मामला उसके समक्ष लंबित है, इसलिए एनसीएलएटी को इस मुद्दे पर निर्णय नहीं करना चाहिए था, इस मुद्दे पर निर्णय करना उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement