facebookmetapixel
Advertisement
HCL Tech Q1FY27 Results: मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलान देशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनExplainer: लाइफ इंश्योरेंस लिया और हो गए निश्चिंत? समझें क्यों जरूरी है ‘एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर’बेंगलुरु के परिवारों की कमाई सबसे ज्यादा, चंडीगढ़ भी निकला मुंबई-दिल्ली से आगे: रिपोर्टICICI Prudential Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़कर हुआ ₹964 करोड़ के पार, ₹12.40 डिविडेंड का भी ऐलानLarge & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलर

चीन में परिचालन जारी रखेगी सुंदरम फास्टनर्स

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 9:17 AM IST

टीवीएस समूह की इकाई सुंदरम फास्टनर्स ने कहा है कि चीन में उसका कारोबार लगातार मुनाफे में है और कंपनी को नहीं लगता है कि चीन में उसके कारोबार पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा। सुंदरम फास्टनर्स का कुल कारोबार करीब 8.5 अरब डॉलर का है।
सुंदरम फास्टनर्स की जेएमडी अरुंधति कृष्णा ने कहा, ‘चीन में हम पिछले 15 वर्षों से कारोबार कर रहे हैं। हमने चीन के बाजार को समझा है। चीन के स्थानीय ग्राहक अब सुंदरम को एक भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता के तौर पर पहचानते हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान हमने 8 फीसदी सीएजीआर के साथ वृद्धि दर्ज की है।’
कृष्णा ने कहा कि हमारे संयंत्र का परिचालन लाभप्रद है और वहां फास्टनर, बियरिंग हाउसिंग एवं कास्टिंग का उत्पादन किया जाता है। कंपनी ने चीन में अपने परिचालन के मौजूदा स्तर के लिए पर्याप्त रूप से निवेश किया है। कोविड-19 के प्रभाव के बारे में पूछे जाने उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत जनवरी 2020 में चीनी नव वर्ष के दौरान हुई थी और उसका प्रभाव फरवरी और मार्च 2020 तक रहा। अप्रैल से कंपनी का परिचालन पूरी क्षमता के साथ सुचारु हो गया।
कोविड-19 और चीन विरोधी भावनाओं की पृष्ठभूमि में चीन से बाहर जाने के मुद्दे पर कृष्णा ने कहा कि उनकी कंपनी चीन में अपना कारोबार जारी रखेगी और स्थानीय बाजार की जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल चीन में हमारे कारोबार पर इस तरह का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। हमारी रणनीति दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं- भारत और चीन- में मौजूद रहने की है।’
गौरतलब है कि भारत कंपनियों को चीन से बाहर स्थानांतरित होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है क्योंकि घरेलू और वैश्विक स्तर पर चीन विरोधी लहर बढ़ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कोविड-19 प्रकोप के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध एवं भारत और चीन के बीच हालिया सीमा विवाद के मद्देनजर चीन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कुछ साल पहले कंपनी ने अपने कारोबार के आंतरिक एकीकरण और बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने एवं ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए एक फाउंड्री स्थापित की थी। सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड (एसएफएल) चाइना की कमाई अच्छी होने लगी है। करीब 15 वर्षों के बाद कंपनी ने चीन में अपनी सहायक इकाई- सुंदरम फास्टनर्स (झेजियांग) लिमिटेड को शुरू किया जिसकी राजस्व आय 250 करोड़ रुपये से अधिक है।

Advertisement
First Published - June 22, 2020 | 12:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement